नई दिल्ली। आकांक्षा त्रिपाठी। दिल्ली पुलिस ने छावला गैंगरेप के आरोपियों में से एक व्यक्ति को दोबारा गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम विनोद है। विनोद और उसके साथी पर एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर की हत्या का आरोप है।
2012 में छावला में हुए गैंगरेप के जिन आरोपियों को लोवर कोर्ट और दिल्ली हाइकोर्ट ने दोषी ठहराया था, उनको सबूतों के अभाव में सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया था। अब उन्हीं दोनों आरोपियों में से एक विनोद नाम के युवक पर एक ऑटो चालक की हत्या का आरोप लगा है। दरअसल, विनोद और उसके साथी पर एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर की हत्या का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, लूट का विरोध करने पर पवन और उसके साथी ने ऑटो ड्राइवर की हत्या कर दी थी। कत्ल की वारदात 26 जनवरी की उसी द्वारका जिले में हुई, जिस जिले में छावला इलाका भी आता है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, वारदात 26 जनवरी की है, जब पवन और उसके साथी विनोद ने द्वारका इलाके में एक ऑटो रिक्शा किराए पर लिया। कुछ देर बाद उन्होंने ऑटो वाले को लूटने की कोशिश की, लेकिन जब ऑटो वाले ने इसका विरोध किया तो दोनों ने ऑटो वाले की गले में चाकू मारकर हत्या कर दी और उसके बाद मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस सबसे पहले पवन के पास पहुंची और उससे हुई पूछताछ में विनोद का नाम सामने आया। पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया। विनोद द्वारका इलाके में अपनी मां के साथ रह रहा था।