February 02, 2023

Join With Us


कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या : लात घूसों से पीट- पीट कर मार डाला




नई दिल्ली । जसविंदर सिंह। दिल्ली में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या। नेताजी सुभाष प्लेस थाना इलाके के श्रीनगर में बेटे ने बाप की पीट-पीटकर की हत्या।घायल हालात में 65 वर्षीय बुजुर्ग को पहुंचाया गया अस्पताल ।इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार।

राजधानी दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस थाना इलाके के श्रीनगर से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने रिश्तों को तार-तार कर रख दिया ।श्रीनगर इलाके में कलयुगी बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी । बताया जा रहा है कि सुभाष नाम का व्यक्ति जो कि अपने दो बेटों के साथ नेताजी सुभाष प्लेस थाना इलाके के श्री नगर गली नंबर 2 के इस मकान में किराए पर रहता था । जहां अजय नाम के बेटे से बुधवार देर शाम सुभाष का किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते यह विवाद खूनी खेल में तब्दील हो गया अजय ने अपने पिता सुभाष की लात घुसा से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी आसपास के लोगों ने घायल हालत में सुभाष को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरे मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अजय को धर दबोचा।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है । वहीं पकड़े गए कलयुगी बेटे अजय से भी पुलिस की पूछताछ लगातार जारी है, जिससे यह साफ हो सके कि आखिरकार सुभाष और उसके बेटे के बीच हुए झगड़े की वजह क्या रही ।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE