वारासिवनी | शिवचंद्र तिवारी | जवाहर नवोदय विद्यालय, वारासिवनी, जिला-बालाघाट, की कक्षा छटवीं में रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा रहे है। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति पूनम राज शर्मा ने बताया कि कक्षा छटवीं में शिक्षा सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2020 तक है।
आवेदन फार्म नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in या www.navodya.gov.in/nvs/en/Admission-JNVST/JNVST-class पर भरा जा सकता है। प्रवेश के लिए आवेदक का जन्म 01 मई 2008 से 30 अप्रैल 2012 के मध्य का होना चाहिए, जिसमें यह दोनों तिथियां भी शामिल है। आवेदक को सत्र 2020-21 में बालाघाट जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत होना चाहिए। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय वारासिवनी से सम्पर्क किया जा सकता है।