January 28, 2023

Join With Us


4 साल के मासूम बच्चे से टूटा कैरम बोर्ड : मां की सहेली ने पीट पीट कर मार डाला




बच्चे के पिता अरुण ने उसकी मां पायल और उसकी सहेली पर हत्या का आरोप लगाते हुए साहिबाबाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी ज्योति को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

लखनऊ। न्यूज डेस्क । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक चार साल के बच्चे ने खेलते खेलते कैरम बोर्ड तोड़ दिया। इतनी सी गलती पर एक महिला ने बच्चे की इस कदर पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई। आरोपी महिला मृत बच्चे की मां की सहेली है। इस संबंध में बच्चे के पिता ने मां और उसकी सहेली दोनों के खिलाफ बच्चे के साथ मारपीट करने और उसकी हत्या करने की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मां की सहेली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मामला गाजियाबाद के साहिबाबाद का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली निवासी बच्चे के पिता अरुण ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उनका पत्नी पायल के साथ तलाक का मामला चल रहा है। दांपत्य जीवन में विवाद होने की वजह से छह जनवरी 2020 को ही पायल बेटे को लेकर उनसे अलग हो गई थी और साहिबाबाद में रह रही थी। अभी 23 जनवरी को ही कोर्ट में तारीख थी। इसमें पायल बेटे को लेकर आई थी। वह बिल्कुल ठीक था। लेकिन शुक्रवार को पायल और उसकी सहेली ने उनके बेटे के साथ मारपीट की। इस दौरान बेटे को गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर, पत्नी पायल ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह अपने बेटे को सहेली ज्योति के पास छोड़कर गई थी। बेटे ने खेलते खेलते सहेली का कैरम बोर्ड तोड़ दिया। इससे गुस्से में आकर उसकी सहेली ने बेटे से मारपीट की। जिससे उसकी मौत हो गई।

पेट में दर्द होने पर ले गए अस्पताल
पायल ने पुलिस को बताया कि वह जैसे बाहर से लौटी, उसके बेटे ने पेट में दर्द की शिकायत की। उसकी परेशानी को देखते हुए उसने पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल से ही सूचना बच्चे को पिता को दी गई। उसे बताया गया था कि बच्चे की हालत नाजुक है, लेकिन पिता अरुण ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो बच्चे की मौत हो चुकी थी। अरुण ने बच्चे की मां और मां की सहेली पर हत्या का आरोप लगाते हुए साहिबाबाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी ज्योति को गिरफ्तार किया है।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE