पटना साहिब। न्यूज डेस्क। नालंदा में सरस्वती पूजा में चंदा नहीं देने पर कुछ लोगों ने दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतकों से चंदे के लिए 1 हजार रुपए मांगे गए थे। चंदा नहीं देने पर बहस हुई फिर मारपीट हुई और यह घटना घट गई।
बिहार के नालंदा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नालंदा में सरस्वती पूजा में चंदा नहीं देने पर कुछ लोगों ने दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतकों से चंदे के लिए 1 हजार रुपए मांगे गए थे। चंदा नहीं देने पर बहस हुई फिर मारपीट हुई और यह घटना घट गई। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। ASI चुनचुन दास के मुताबिक, इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़ितों के परिवार में घटना के बाद से मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए ASI चुनचुन दास ने V CAN न्यूज को बताया कि कुछ लोगों ने सरस्वती पूजा के लिए इन दोनों व्यक्ति से चंदा मांगा। चंदे के लिए 1,000 रुपए मांगे गए थे। चंदा नहीं देने पर बहस हुई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई और फिर यह घटना घटी।