January 26, 2023

Join With Us


अमेरिका के आसमान में बनाया भारत का नक्शा : Youtuber गौरव तनेजा ने रचा इतिहास , हर भारतवासी है खुश




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | अमेरिका के आसमान में भारत का नक्शा बनाकर गौरव तनेजा ने इतिहास रच दिया | उनके कहा, आपके सपोर्ट और भारत माता के आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं था | गौरव दंपति के इस करतब से देशवासी खुश हैं |

गणतंत्र दिवस हो या स्वतंत्रता दिवस…इस दो दिन को लेकर हर भारतीय का जोश हाई रहता है| देश प्रेम की खातिर हर कोई कुछ न कुछ करतब दिखाकर देशभक्ति की भावना को जागृत करना चाहता है | अमेरिका के आसमान में यू-ट्यूबर गौरव तनेजा ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है, जिससे हर भारतीय का दिल गर्व से चौड़ा हो जाएगा |

जी हां, गणतंत्र दिवस के अवसर पर You Tuber गौरव तनेजा ने इतिहास रच दिया है | उन्होंने अमेरिका के आसमान में भारत का नक्शा बनाकर जो कीर्तिमान रचा है, उससे हर भारतीय खुश हैं | उन्होंने 350 किमी में भारत का नक्शा बनाया | पत्नी रितु राठी तनेजा के साथ मिलकर तनेजा ने इस मिशन को तीन घंटे में पूरा किया | उन्होंने अपने मिशन को ‘आसमान में भारत’ का नाम दिया है|

https://twitter.com/flyingbeast320/status/1618437657624997888?s=20&t=DZGGOJ8Z1IU-X1vV-MfCsQ

350 किमी लंबा भारत का नक्शा
तनेजा दंपति का दावा है कि इससे पहले आज तक भारत का इतना बड़ा नक्शा किसी ने नहीं बनाया था | उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘हमने भारत का सबसे बड़ा नक्शा बनाकर इतिहास रच दिया | करीब 3 घंटे उड़ान भरकर 350 किमी लंबा नक्शा बनाया | आपके सपोर्ट और भारत माता के आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं था | ’

‘फ्लाइंग बीस्ट’ के नाम से मशहूर गौरव दंपति
बता दें कि गौरव और रितु तनेजा फेमस यूट्यूबर और पायलट हैं | सोशल मीडिया पर गौरव दंपति ‘फ्लाइंग बीस्ट’ के नाम से मशहूर हैं | सोशल मीडिया पर उनके लाखों में फॉलोअर्स हैं. दिल्ली निवासी गौरव और रितु कमर्शियल पायलट भी हैं | गौरव दंपति ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि 350 किमी में भारत का सबसे बड़ा नक्शा बनाकर वह बेहद खुश हैं |

गौरव तनेजा के बारे में अगर बात करूं तो वह एक आईआईटियन, ​एयरलाइन कैप्टन, लॉ स्टूडेंट, नेशनल लेवल बॉडीबिल्डर और भारत के सेलिब्रिटी व्लॉगर हैं |





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE