January 26, 2023

Join With Us


भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो ने 6 को रौंदा , महिला और 2 साल की बच्ची की मौत




हादसा बिहटा-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में हुआ है। लेखन टोला गांव के पास कुछ लोग पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में एक स्कॉर्पियो आई और लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक महिला और दो साल की बच्ची की मौत हो गई

पटना साहिब। न्यूज डेस्क। बिहार के बिहटा में भीषण सड़क हादसा सामने आया है। स्कॉर्पियो ने 6 को लोगों को कुचल दिया । इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं, घटना में घायल अन्य चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया। पुलिस वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा बिहटा-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में हुआ है। लेखन टोला गांव के पास कुछ लोग पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में एक स्कॉर्पियो आई और लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक महिला और दो साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं, अन्य घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर बेला गांव की रहने वाली सुभांती देवी बताई जा रही है उसके पति का नाम मिथिलेश राय है। वहीं, मृतक बच्ची का नाम भूरी कुमारी है। वह पाली हाल्ट निवासी राजेंद्र राय की पुत्री है।

घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
वहीं, जैसे ही हादसा हुआ, मौके पर आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। वह घटना को लेकर बेहद गुस्से में थे । इसी बीच, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाने लगी। लोग अपनी नाराजगी जता रहे थे और पुलिसकर्मी उन्हें समझाने में लगे हुए थे। इसी बीच, ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और वे पुलिस से ही उलझ गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के पथराव में पुलिस के वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है

मृतक महिला के गांव में मातम पसरा
घटना के बाद मृतक महिला के गांव में मातम पसर गया है। घरवालों को जैसे ही सूचना मिली, वह रोने-बिलखने लगे। उन्होंने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। हादसा बुधवार को हुआ है। इस घटना पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिहटा-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम गई थी। दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जो लोग गंभीर रूप से घायल थे, उन्हें पटना इलाज के लिए भेजा गया है। पथराव की खबर की जांच चल रही है। आरोपियों को चिह्नित किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE