April 28, 2021

Join With Us


प्राइम क्रिटी केयर अस्पताल में लगी आग : 4 मरीजों की मौत - दमकल ने बुझाई आग




मुंबई | मनिंदर सिंह | महाराष्ट्र में ठाणे के मुंब्रा स्थित प्राइम क्रिटी केयर अस्पताल में आज सुबह आग लगने से बड़ा हादसा हो गया | आग लगने की घटना के बाद शिफ्टिंग के दौरान चार लोगों की मौत हो गई | ये आग सुबह करीब तीन बजकर 40 मिनट पर लगी | बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है | फिलहाल बचाव अभियान जारी है |

ठाणे महानगर पालिका ने कहा, "आज लगभग 3:40 बजे ठाणे के मुंब्रा में प्राइम क्रिटिकेयर अस्पताल में आग लग गई | दो दमकल गाड़ी और एक बचाव वाहन घटनास्थल पर है | आग बुझाने का काम चल रहा है | दूसरे अस्पताल में मरीजों की शिफ्टिंग के दौरान चार लोगों की मौत हो गई |"

इससे पहले पिछले हफ्ते मुंबई से लगभग 70 किलोमीटर दूर पालघर जिले के विरार में स्थित एक अस्पताल में आग लगने से 15 कोविड मरीजों की मौत हो गई थी | इस मामले में पुलिस ने रविवार को अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) को गिरफ्तार किया है | उन्हें लापरवाही और अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया | अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अस्पताल ने राज्य सरकार और सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न नियमों और दिशा-निर्देशों का कथित रूप से उल्लंघन किया था | अस्पताल ने इस साल अग्नि सुरक्षा ऑडिट भी नहीं कराया था | साथ ही उसके पास अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी नहीं था |





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE