January 21, 2023

Join With Us


महिला को खिलाया इंसानी हड्डियों का चूरन : काला जादू से तांत्रिक ने किया गर्भ धारण होने का दावा




महिला को बच्चा नहीं हो रहा था तो परिवार के लोग उसे तांत्रिक के पास लाए थे। जहां तांत्रिक ने झाड़ फूंक करते हुए इंसानी हड्डियों का पाउडर खिलाया। विरोध करने पर तांत्रिक ने परिवार वालों के साथ मिलकर महिला से मारपीट भी की है

मुंबई। न्यूज डेस्क । महाराष्ट्र में काला जादू का एक ऐसा विभत्स खेल देखने को मिला है जिसे जानकर और सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। यहां एक तांत्रिक ने काला जादू करते हुए एक महिला को इंसानी हड्डियों का पाउडर बनाकर उसे खिला दिया। मामला प्रकाश में आने पर पुणे पुलिस ने तांत्रिक समेत सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के बाद आवश्यकता के मुताबिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने इन आरोपियों के विरुद्ध दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट, गाली गलौच के अलावा अंधविश्वास फैलाने समेत अन्य आरोपों के तहत केस दर्ज किया है।

पुणे पुलिस के डीसीपी सुहैल शर्मा के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। पुणे पुलिस के मुताबिक इस तांत्रिक अनुष्ठान के बारे में सूचना मिली थी। इसमें बताया गया कि एक महिला को शादी के काफी समय बाद भी बच्चा नहीं हुआ तो परिवार वालों ने एक तांत्रिक से संपर्क किया। वहीं तांत्रिक के कहने पर परिवार वालों ने यह अनुष्ठान कराया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी तांत्रिक ने झाड़ फूंक करते हुए महिला को इंसानी हड्डियों का पाउडर बनाकर उसे खिला दिया। झांसा दिया कि अब जल्द ही महिला गर्भ धारण कर लेगी।

https://twitter.com/ANI/status/1616613663343022082?s=19

विरोध करने पर महिला से मारपीट
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने तंत्र मंत्र तक तो परिवार वालों का साथ दिया, लेकिन जब तांत्रिक ने महिला को इंसानी हड्डियों का चूरन खाने को कहा तो उसने इसका विरोध किया। इस बात पर आरोपी तांत्रिक और महिला के परिवार वालों ने उसके साथ खूब गाली गलौच और मारपीट की। पीड़ित महिला ने इस संबंध में पुलिस में बयान दिए हैं। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पढ़े लिखे परिवार को था अंधविश्वास
पुलिस ने बताया कि महिला के परिवार में सभी लोग खूब पढ़े लिखे हैं। परिवार के कई लोग सरकारी और निजी नौकरियों में अच्छे पदों पर भी हैं। बावजूद इसके सभी अंध विश्वास की चपेट में आ गए और किसी जानने वाले की सलाह पर तांत्रिक के पास पहुंच गए थे। पुलिस ने बताया कि मामले की सभी एंगल पर जांच कराई जा रही है।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE