रायपुर। विक्की चौहान। रायपुर मे दलदल सिवनी मे बिजली ऑफ़िस के सामने रहने वाले गोकुल निषाद ओर जीतू को 6 लोगो ने योजना बना कर रास्ते मे रोक कर चाकू से हमला कर दिया दोनो को गोकुल निषाद को इतने चाकू मारे की उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई ओर जीतू को आधा दर्जन चाकू पेट मे जांघ मे और शरीर के कई हिस्शो मे चाकू से गोद दिया जिसे अम्बेडर अस्पताल मे डाक्टरो ने इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु गई।
मृतक ने पुरा जोर लगा कर अपने घर के पास अपने भाई के गोद मे घायल अवस्था मे कहा मुजे बचा लो मगर खून इतना बह चुका था की उसकी वही मृत्यु हो गई। अपने दोस्त के साथ रात 10 बजे आ रहे इन की कुछ लोग पुरी योजना बना रखे थे । इनको आज जान से मरना है और वे अपने योजना मे सफल भी हुए ।
इस मामले मे पता चला कि की ये दो पक्षों मे वर्चस्व की लडाई का है । वर्चस्व नशे का का करोबार है । इस मामले मे एक लड़की का नाम भी सामने आ रहा है वो अभी फ़रार है । उसका सम्बंध इस हत्या के करवाने से हो सकता है।
नशे से करोबार का वर्चस्व पाने के लिए अपना समय समय आपसी रंजिश के तहत एक दुसरे पर हमला कर अपने नशे के करोबार को बढ़ाने के लिए लडाई लड़ते रह्ते है ।
राजधानी मे नशे का करोबार पुलिस की गिरफ्त से बाहर निकल गया है । पुरी तरह से इस काम मे अंकुश लगाने पर भी अपराधी पर लगाम लगाना मुश्किल होगया है । हर तरफ पुलिस अपने मुखबिर और अपने बाकी तंत्र लगा कर इसकी रोकथाम मे लगी है । परंतु नशे का करोबार इस तरह राजधानी मे बढ़ गया है की उसे कम करना मुश्किल हो रहा है।
पुलिस कितने ही नकेल कसे पर वो रुक नहीं रही और माफिया अपनी नशे का समान युवा को बेच कर शहर मे अपने करोबार का विस्तार कर रहे हैं। 4 आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मुख्य आरोपी अभी हॉस्पिटल मे है उसे ठीक होते ही गिरफ्तार कर लिया जायगा। आरोपियों के नाम दीपक साहू,त्रिशाल दुबे, पारस मणि,धनेंद्र साहू,नागेश गोस्वामी बताए गए हैं।