January 17, 2023

Join With Us


इंसानियत शर्मसार : बीच सड़क में मारी गोली , लात-घूंसों से पीटा लूट लिए 5 लाख




तमाशा देखते रहे लोग , बदमाशों के हौंसले हुए बुलंद,

देखें विडियो

नई दिल्ली। जसविंदर सिंह। देश की राजधानी में बदमाशों के हौंसले देख ऐसा लग रहा है कि इन्हे पुलिस का कोई खौफ नहीं है. तभी तो बदमाश खुलेआम लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। राजधानी के शक्ति नगर, रूप नगर इलाके में 14 जनवरी (शनिवार) को बाइक सवार बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार पांच लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने एक अन्य बाइक पर सवार 42 साल के शख्स के दाहिने पैर में गोली मारी, इसके बाद शख्स के पास से पांच लाख रुपये लूट लिए ।

https://twitter.com/ANI/status/1615205261261811712?s=19

पीड़ित की पहचान हन्नी कालरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उन्हें पांच लाख रुपये भुगतान के रूप में मिले थे। वे रकम लेकर जा रहे थे, इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनका पीछा किया और फिर शक्ति नगर इलाके में गोली मारकर सारा पैसा लूट लिया।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE