January 17, 2023

Join With Us


तुझे 5 और तुम्हारे सांसद मामा को मारूंगा 8 गोली : सांसद विनोद सोनकर को मिली धमकी




सांसद विनोद सोनकर अभी बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हुए हैं। उनके भांजे आलोक प्रकाश ने प्रयागराज के नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है

प्रयागराज। न्यूज डेस्क । बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की कौशांबी लोकसभा सीट से सांसद विनोद सोनकर को भांजे सहित मौत के घाट उतारने की धमकी दी गई है। दोनों को ताबड़तोड़ फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी गई है। सांसद को धमकी मिलने के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुटी है। विनोद सोनकर के भांजे आलोक प्रकाश ने प्रयागराज के नवाबगंज थाने में एफआईआर कराई है।

आलोक प्रकाश ने एक निजी कंपनी में काम करने वाले उदय प्रताप के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि 27 नवंबर को एक तिलक समारोह में उदय प्रताप से उनकी कहासुनी हुई थी। उदय प्रताप ने सार्वजनिक तौर पर धमकी दी थी कि वह आलोक प्रकाश को पांच और उसके सांसद मामा विनोद सोनकर को आठ गोलियां मारकर मौत के घाट उतार देगा। यह भी धमकी दी थी कि वह सांसद विनोद सोनकर की नेतागिरी भी खत्म कर देगा।

अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं
प्रयागराज पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की है। हालांकि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सांसद विनोद सोनकर का भांजा आलोक और आरोपी उदय प्रताप एक ही नेचर की अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं। विनोद सोनकर अभी बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हुए हैं।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE