January 14, 2023

Join With Us


रिश्ते तार -तार , हैवानियत की पराकाष्ठा : तीन सगे चाचा और फूफा ने नाबालिक को बनाया बंधक 4 दिन तक किया रेप




अलवर | न्यूज़ डेस्क | राजस्थान के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक हैवानियत की घटना सामने आई है | बताया जा रहा है कि एक नाबालिग से उसके सगे चाचा और फूफा ने बंधक बनाकर दुष्कर्म उससे 4 दिन तक दुष्कर्म किया | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है | पीड़िता ने अपने तीन सगे चाचा और फूफा पर बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दी है | पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया कि उनके तीन सगे चाचा और उनके फूफा ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस और हाथ पैर बांधकर 4 दिन तक बंधक बनाकर हथियार से धमकाकर हवस का शिकार बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया |

रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की ने अपनी मां और जीजा के साथ आकर थाने पर आकर अपने 3 सगे चाचा और फूफा के खिलाफ सामूहिक बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया | पुलिस ने नाबालिक बेटी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पोक्सो की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और अनुसंधान अधिकारी रामगढ़ डीएसपी देशराज गुर्जर को सौंप दिया है |

नाबालिग लड़की ने रिपोर्ट में लिखा है कि 1 महीने पहले मेरे चाचा घर के कामकाज के लिए मुझे मेरे गांव से लेकर उनके गांव लेकर आए थे | मेरे छोटे चाचा ने अपने बीवी-बच्चों को उसके ससुराल भेज दिया | रात को मेरे तीनों चाचा और सगे फूफा ने मिलकर मुझे कमरे में बंद कर चारों ने मिलकर मेरे साथ चारों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया | 4 दिन तक मुझे कमरे में मुंह में कपड़ा ठूंस कर और हाथ पैर बांधकर बंधक बनाकर रखा और और हथियार की नोक पर 4 दिन तक बारी बारी से दुष्कर्म किया |

मेरी मां द्वारा जब राजी खुशी पूछने के लिए फोन आया तो इन लोगों ने मुझसे बात नहीं कराई और बहाना बनाते रहे | उसके पश्चात मेरी मां राजी खुशी लेने के लिए चाचा के गांव आई और मैंने उनको मेरे साथ हुई घटना की सारी आपबीती बताई |

पुलिस ने नाबालिक लड़की द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है | थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र की एक नाबालिक लड़की ने उनके तीन चाचा और फूफा के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराएं पुलिस ने पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच अधिकारी डीएसपी देशराज गुर्जर को सौंप दी है |





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE