January 03, 2023

Join With Us


पाकिस्तान से पंजाब में कर रहा था घुसपैठ : बीएसएफ जवान ने मार दी गोली




एक दिन पहले ही पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले हेलीपैड के पास जिंदा बम मिलने से अफरातफरी मच गई थी। नयागांव-कांसल टी-प्वाइंट पर आम के एक बाग में बम मिला था

गुरदासपुर। न्यूज डेस्क । पंजाब के रास्ते आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशें तेज हो गई हैं। पिछले दिनों कई बार सरहद पार से ड्रोन की कार्रवाई देखने को मिली थी। एक दिन पहले हाई सेक्युरिटी जोन में जिंदा बम मिला। आज सुबह बीएसएफ ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर गुरदासपुर क्षेत्र में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ की इस कोशिश का सुबह करीब आठ बजे पता चला और ऐसा बताया जा रहा है कि घुसपैठिया हथियारबंद था. इलाके में अभी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आज सुबह लगभग 8.30 बजे, बीओपी चन्ना, गुरदासपुर सेक्टर के बीएसएफ जवानों ने बीएस फेंस के आगे एक हथियारों से लैस पाक घुसपैठिए की संदिग्ध गतिविधि देखी। ये पाकिस्तान की ओर से बीएस फेंस की ओर आ रहा था। उन्हें बीएसएफ के जवानों ने चुनौती दी और बेअसर कर दिया। इलाके की सघन तलाशी ली गई।

इलाके को किया गया सीज
अधिकारियों के अनुसार पुलिस को जैसे ही उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में बम जैसी वस्तु मिलने की जानकारी मिली, एक दल मौके पर पहुंचा और इलाके को घेर लिया। एक बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर भेजा गया था। आपदा प्रबंधन चंडीगढ़ के नोडल अधिकारी संजीव कोहली ने कहा, जब हम पहुंचे और पड़ताल की तो पाया कि यह बिना फटा बम था। हमने इलाके को घेर लिया है। यह जांच का विषय है कि यह यहां कैसे आया।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE