December 27, 2022

Join With Us


शिमला की युवती के साथ हुआ गैंगरेप : नौकरी की तलाश में चंडीगढ़ आई थी पीड़िता




हिमाचल के शिमला की रहने वाली 28 साल की युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि आरोपियों ने उसे एक मकान में कैद करके रखा था और दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया है।

चंडीगढ़। न्यूज डेस्क । हिमाचल प्रदेश की युवती के साथ चंडीगढ़ में गैंगरेप की घटना सामने आई है. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. जबकि एक और आरोपी मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्टर 39 थाना में हिमाचल के शिमला की रहने वाली 28 साल की युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि आरोपियों ने उसे एक मकान में कैद करके रखा था और दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता को बंधक बना कर आरोपियों ने एक कमरे में रखा था। पीड़िता ने किसी तरह आरोपियों की कैद से भाग कर पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दी। पीड़िता की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष स्टेटमेंट रिकार्ड करवा दिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी परविंदर सिंह को कोर्ट में पेश किया है, जहां से उसे बुड़ैल जेल भेज दिया गया है ।

विज्ञापन

पंजाब के रहने वाले दोनों आरोपी
जानका़री के अनुसार दोनों ही आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पीड़िता पिछली ही महीने अपनी फ्रेंड के साथ मोहाली के शाहीमाजरा में एक महीने पहले रहने लगी थी। चंड़ीगढ़ वो जॉब की तलाश में आई थी। यहां उसकी आरोपी से जान पहचान हुई थी। घटना में शामिल एक आरोपी सन्नी पीड़िता को घुमाने के बहाने ले गया था। यहां उसने बहला-फुसला कर सेक्टर 39 के मकान में ले गया था ।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE