December 26, 2022

Join With Us


दादी को कुल्हाड़ी से काटा, पिता को भी किया घायल : दारू पीने नहीं मिले रुपए तो पोते का खूनी खेल




पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है

लखनऊ । न्यूज डेस्क । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां रिश्तों को शर्मशार करते हुए एक नशेड़ी पोते ने रुपए की मांग पूरी न करने पर अपनी दादी पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, आरोपी अपने परिवार संग घटना स्थल से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना राजधानी लखनऊ में निगोहां थाना क्षेत्र के करनपुर गांव की है। जहां के रहने वाले रहने वाले सुरेश कुमार अपनी मां शीतला देवी (68) के साथ गांव के बाहर सड़क किनारे घर पर रहा करते थे। वहीं, सुरेश का बेटा अनीस रावत नशेड़ी था, जिसके कारण उसका आए दिन अपने मां-बाप के अलावा शराब के पैसों को लेकर दादी से भी लड़ाई-झगड़ा करता रहता था।

दरअसल, बीते रविवार को देर शाम आरोपी अनीस रावत शराब के नशे में अपने घर आया और अपनी दादी से रुपए की मांग करने लगा। इस पर दादी की ओर से रुपए न देने पर उसने दादी को गाली गलौज की, इस बात का जब उसके पिता सुरेश ने विरोध किया तो,आरोपी अनीस को नाग्वार गुजरा, जिसके बाद उसने पिता और दादी से मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन

इस बीच घर में दरवाजे के पास रखी कुल्हाड़ी से वार कर दादी के सिर पर कई वार किए। इस दौरान जब पीड़ित सुरेश अपनी मां को बचाने के लिए गया तो गुस्साए आरोपी अनीस मे पिता के ऊपर भी कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया, जिसके बाद आरोपी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घटनास्थल से फरार हो गया ।

दादी के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने PM हाउस भेजा
इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दादी और पिता के इलाज के लिए उन्हें मोहनलाल गंज स्थित सीएससी में एडमिट कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दादी को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया। वहीं, इलाज के दौरान दादी की मौत हो गई, जबकि पिता इलाज के बाद अस्पताल से घर आ गए हैं। हालांकि, पुलिस ने दादी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE