December 25, 2022

Join With Us


13 साल की मुस्लिम बच्ची से रेप के बाद हत्या की कोशिश : पुलिस पर हिंदू आरोपी को बचाने का लगा आरोप




परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर हिंदू युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है

उन्नाव। न्यूज डेस्क । उत्तर प्रदेश के उन्नाव के गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र से 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात का मामला सामने आया है। किशोरी अपने घर से मोहल्ले में ही अंडा खरीदने गई थी। जब वह अंडा खरीद कर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में राजू नाम के युवक ने अपनी सैलून की दुकान में किशोरी को खींच लिया। शटर बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह जान बचाते हुए रोते हुए जब किशोरी घर पहुंची तो परिजनों ने रोने का कारण पूछा। किशोरी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया।

परिजनों ने गंगा घाट कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

आरोपी ने जान से मारने की भी कोशिश
यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी युवक हिंदू है और किशोरी मुस्लिम है। किशोरी अंडा लेने घर से जा रही थी युवक ने बहाने से बुलाया और दुकान का शटर बन्द कर जबरदस्ती कर कपड़े फाड़े और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के चिल्लाने पर आरोपी राजू ने जान से मारना चाहा तब लड़की ने अपनी बचा कर वहा से भाग निकली।

विज्ञापन

किशोरी का कराया जा रहा मेडिकल टेस्ट
इस मामले पर नगर क्षेत्राधिकारी आशुतोष ने V CAN न्यूज को बताया कि गंगा घाट कोतवाली में एक परिवार ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की शिकायत दी है। किशोरी का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद किशोरी के परिवार वाले काफी रोश में हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही आरोपी युवक पर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। इसके पहले भी जिले में कई मामले आ चुके हैं। इस तरह किसी नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। पुलिस प्रशासन के प्रति भी सवाल खड़े होने लगे हैं। साथ ही पुलिस पर हिंदू आरोपी को बचाने के प्रयास करने के आरोप भी लग रहें हैं।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE