December 19, 2022

Join With Us


सभाग स्तरीय युवा महोत्सव : 22 दिसंबर से 23 दिसंबर तक दुर्ग में होगा आयोजन




दुर्ग । जगजीत सिंह। सभाग स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का आयोजन दिनांक 22 दिसंबर से 23 दिसंबर तक दुर्ग में किया जा रहा है। आयोजन सुराना महाविद्यालय मैदान में प्रातः 9ः00 बजे से आरंभ होगा। उद्घाटन कार्यक्रम दिनांक 22 दिसंबर गुरुवार सुराना महाविद्यालय दुर्ग मैदान में होगा।

आयोजन- सुराना महाविद्यालय मैदान दुर्ग (दिनांक 22 से 23 दिसंबर को आयु वर्ग 15 से 40 वर्ष एवं आयु वर्ग 40 से अधिक) में किया जाएगा। कुश्ती - कुश्ती स्थल हॉल महात्मा गांधी विद्यालय दुर्ग में किया जाएगा। पुरुष आवास व्यवस्था स्वामी विवेकानंद भवन, पद्मनाभपुर दुर्ग में किया जाएगा। महिला आवास व्यवस्था कामकाजी महिला छात्रावास जल परिसर (राज्यसभा सांसद निवास के पास दुर्ग) किया जाएगा। अपने जिले के प्रतिभागियों को दिनांक 21 दिसंबर को शाम 5ः00 बजे तक आयु वर्ग के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं मौसम अनुसार वस्त्र लेकर जिले के नोडल अधिकारी द्वारा पहुंचाने हेतु निर्देशित किया जाएगा। संबंधित जिले के नोडल अधिकारी प्रतिभागियों की सूची की साफ्ट कॉपी दिनांक 20 दिसंबर तक मेल ेचवतजेलू.कनतह.बह/हवअ.पद में अनिवार्यतः खेल अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराएंगे। युवा महोत्सव आयोजन के संपर्क अधिकारी विलियम लकड़ा सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग मो.न. 9406051277 एवं पोखन लाल साहू मो.नं. 9301415506, प्रदीप कुमार भुवाल मो.नं. 9424113223, निखिल कुमार जामुलकर मो. नं. 9329218482 एवं जयंत वर्मा मो. 9926774902 होंगे।

विज्ञापन

सुराना महाविद्यालय दुर्ग, शा.कन्या.उ.मा.वि.दुर्ग में आयोजन दिनांक 22 दिसंबर 15 से 40 आयु वर्ग प्रातः 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक सुराना महाविद्यालय दुर्ग में लोकनृत्य, सुआ, करमा, सरहुल राउत नाचा, पथी, बस्तरिहा, पारम्परिक वेशभूषा, चित्रकला, निबंध. क्वीज वाद- विवाद, तात्कालीन भाषण, लोककला फुड फेस्टीवल एकांकी नाटक खो-खो, कबड्डी, गेडी, फुगडी, भौरा तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में लोक गीत, ओडिसी, मणीपुरी, कत्थक, शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तानी शैली. कर्नाटक शैली, भरतनाट्यम, कुचीपुणी, वादन कला-सितार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंगम, हारमोनियम, गिटार का आयोजन किया जाएगा। माहात्मा गांधी उ.मा.वि. दुर्ग में कुश्ती का आयोजन दिनांक 22 दिसंबर 15 से 40 आयु वर्ग प्रातः 900 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इसी प्रकार 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए दिनांक 23 दिसंबर को प्रातः 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक सुराना महाविद्यालय दुर्ग में लोकनृत्य, सुआ करमा, सरहुल, राउत नाचा पथी बस्तरिहा पारम्परिक वेशभूषा, वादन कला-सितार, बासुरी तबला, वीणा. मृदगम, हारमोनियम, गीटार, चित्रकला, निबंध, क्वीज, वाद-विवाद, तात्कालीक भाषण, लोककला फुड फेस्टीवल एकांकी नाटक खो-खो, कबड्डी, गेडी, फुगडी, भौरा तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में लोक गीत, ओडिसी, मणीपुरी, कत्थक, शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तानी शैली. कर्नाटक शैली, भरतनाट्यम, कुचीपुणी, वादन कला-सितार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंगम, हारमोनियम, गिटार का आयोजन किया जाएगा। माहात्मा गांधी उ.मा.वि. दुर्ग में कुश्ती का आयोजन दिनांक 23 दिसंबर 40 आयु वर्ग प्रातः 900 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE