December 14, 2022

Join With Us


हैवानियत की पराकाष्ठा : 2 साल की बहन और 4 साल के भाई को लिया गोद, किया यौन शौषण फिर वापस छोड़ा




नई दिल्ली । जसविंदर सिंह। गुरुग्राम में दंपती द्वारा अडॉप्ट किए दो मासूम भाई-बहन के साथ यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ पॉक्सो और जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-10 निवासी एक दंपति ने अडॉप्ट किए दो मासूम भाई-बहन के साथ करीब तीन महीने तक यौन शोषण किया। आरोप है कि दंपति ने इसी साल 30 मार्च को कोलकाता से 2 वर्षीय एक बच्ची और 4 वर्षीय एक बच्चे को गोद लिया था। इसके बाद 12 जुलाई को दोनों बच्चों को वापस छोड़ आए। जब दोनों बच्चों का मेडिकल टेस्ट किया गया तो यौन शोषण और प्रताड़ना की बात सामने आई। संस्था ने दंपति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस को दंपति के खिलाफ शिकायत कोलकाता में इंडियन सोसायटी फॉर रिहेबिटेट संस्था की ओर से दीपक सिन्हा ने दी। पुलिस ने बताया कि दीपक सिन्हा ने कोलकाता के रविंद्र सरोबर थाने में 29 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार, गुरुग्राम सेक्टर-10 के रहने वाले नितिन शर्मा और उनकी पत्नी ने 30 मार्च को कोलकाता से दो साल की बच्ची और चार साल के उसके भाई को गोद लिया था, लेकिन 12 जुलाई को वह दोनों बच्चों को वापस कोलकाता इंडियन सोसायटी फॉर रिहेबिटेट संस्था में छोड़ आए ।

विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस ने भी दर्ज किया केस
दीपक सिन्हा ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि गोद लिए जाने से पूर्व बच्चे जिस आश्रय गृह में रह रहे थे, वहां वापसी से पहले दोनों की मेडिकल जांच की गई, जिसमें दोनों के साथ यौन शोषण और प्रताड़ना की बात सामने आई। पुलिस ने दीपक सिन्हा की शिकायत के आधार पर कोलकाता के रविंद्र सरोबर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर फाइल गुरुग्राम पुलिस को भेज दिया ।
सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने पॉक्सो और जेजे एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE