छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और डरा धमका कर चुप करा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बड़ी बहन के साथ उसके बेहोश होने तक रेप किया। वहीं जब जब बहन अचेत हो गई तो आरोपी उन्हें वहीं छोड़ कर फरार हो गए।
रांची। न्यूज डेस्क । झारखंड में महिलाओं और बेटियों से दुराचार और यौन शोषण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र स्थित सलैया के जंगल में दो लोगों ने एक युवती के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया है। आरोपियों ने यह वारदात युवती के छोटी बहन के सामने अंजाम दिया। वहीं जब पीड़िता आरोपियों की बर्बरता से बेहोश हो गई तो आरोपी उसे वहीं छोड़ कर फरार हो गए। यह वारदात 29 नवंबर की है। पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
पुलिस को दिए शिकायत में पीड़ित लड़कियों ने बताया कि 29 नवंबर को दोनों बहनें चैनपुर थाना क्षेत्र के बोडी गांव स्थित अपनी बड़ी बहन के घर चने का साग लेने जा रही थी। सलेया चार मुहानी के पास पीछे से आ रही पिकअप वैन से आगे तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी। पिकअप चालक ने गाड़ी रोकी और बताया कि वह भी बोड़ी ही जा रहा है। उसने दोनों बहनों को अपने बगल में बैठा लिया। उस समय पिकअप में ड्राइवर के अलावा एक और युवक बैठा था। आरोप है कि दोनों ने बोडी जाने के बजाय गाड़ी सलैया के जंगल में घुसा दी और अंदर ले जाकर दोनों बहनों के साथ मारपीट की। वहीं विरोध कम होने पर आरोपियों ने बड़ी बहन के साथ बारी बारी से गैंगरेप किया।
विज्ञापन
बेहोश होते तक करते रहे रेप
छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और डरा धमका कर चुप करा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बड़ी बहन के साथ उसके बेहोश होने तक रेप किया। वहीं जब बहन अचेत हो गई तो आरोपी उन्हें वहीं छोड़ कर फरार हो गए। बड़ी मुश्किल से छोटी बहन ने बड़ी को संभाला और जैसे तैसे बोडी स्थित बहन के घर पहुंचे। वहां दोनों ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता ने बताई आरोपियों की पहचान
पुलिस की पूछताछ में पीड़ित लड़कियों ने आरोपियों की पूरी पहचान बताई है। उसके बताए पहचान के आधार पर रंका थाने की पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है। यह टीमें लगातार दबिश दे रही हैं
हालांकि अभी तक दोनों में से कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। अभी तक उनकी गाड़ी की भी कोई खबर नहीं मिली है।