भिलाई । गुरमीत सिंह मेहरा। दुर्ग जिले में महादेव एवं द्वारा सट्टा एप्प चलने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, डॉ. अभिषेक पल्लव (मासे) द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बहर) संजय घुय (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक (मिलाई नगर) निखिल राख्या (मासे) व उप पुलिस अधीक्षक (कान) श्रनसर सिद्धी (रापुसे) के मार्ग दर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देशित किया गया था।
जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सुपेता निरीक्षक दुर्गेश शर्मा, प्रभारी एण्टी प्राईम एवं सायबर युनिट निरीक्षक संतोष मिश्रा, व चौकी प्रभारी स्मृति नगर उप निरीक्षक युवराज देशमुख की संयुक्त टीम के द्वारा दिनांक 22.10.2022 को हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोहका में अवैध रूप से महादेव एप में पाप एवं मोबाइल के माध्यम से बैंक खाता के माध्यम से ऑनलाईन पैसे का लेन देन करते हुए सट्टा खिलाने की सूचना पर रेड कार्यवाही की गई थी जिसमे आरोपी मुकेश कुमार, दीपक एवं श्रीकांत को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 नग लैपटॉप मय चार्जर, 09 नग मोबाईल मय सीम, 01 नग सहा का हिसाब किताब रजिस्टर बरामद किया गया था।
विज्ञापन
प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ करने पर जामुल निवासी नसीमुद्दीन उर्फ नसीम व शांति नगर निवासी सतनाम सिंह की भी संलिप्तता प्रकरण में होने की जानकारी प्राप्त हुयी थी जिससे चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 1030/2022 धारा 4 (क) सार्वजनिक त अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।
दिनांक 15.11.2022 को फरार आरोपी नसीमुद्दीन उर्फ नसीम गिरफ्तार किया जा चुका है। सतनाम सिंह की पतासानी दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार देश के विभिन्न राज्यों में दबिश देकर पता तलाश किया जा रहा था।
जिससे आरोपी सतनाम सिंह लगातार स्थान परिवर्तन करने अपने परिवार से मिलने जुलने ना आ पाने से अत्यधिक परेशान हो गया था जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस के अत्यंत दबाव के कारण आरोपी सतनाम सिंह दुर्ग पुलिस के समक्ष सरेंडर करने के लिए विवश हो गया। आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन बरामद कर जत किया गया है। अग्रिम कार्यावाही चौकी स्मृति नगर से की जा रही है।
आरोपी सतनाम सिंह पिता जगदीश सिंह उम्र 43 साल निवासी सड़क नम्बर 05 शांति नगर भिलाई।