November 27, 2022

Join With Us


13 साल की नाबालिक से 4 माह तक किया रेप : अश्लील वीडियो किया वायरल




रांची । न्यूज डेस्क । झारखंड में बेटियों के साथ अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। अब पलामू जिले में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की आठवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक बार तो छात्रा को डरा धमका कर आरोपी ने दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी उसका वीडियो भी बना लिया। अब आरोपी संबंध बनाने के लिए उसे दोबारा बुला रहा था. छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। जानकारी होने पर पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पलामू पुलिस के मुताबिक यह वारदात हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में महुदण्ड पंचायत की है। यहां रहने वाली आदिम जनजाति परहिया समुदाय की आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी युवक भी इसी गांव का रहने वाला है। उसकी पहचान सनोज पासवान के रूप में हुई है। आरोप है कि छात्रा परीक्षा देकर घर लौट रही थी, इसी दौरान आरोपी ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर सुनसान जंगल में ले गया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया।

चार महीने से कर रहा था यौन शोषण
पुलिस की पूछताछ में पीड़ित छात्रा ने बताया कि पहली वारदात करीब चार महीने पहले की है। आरोपी तब से वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण कर रहा था, लेकिन अब वह आरोपी की हरकतों से तंग आ चुकी है। पीड़िता ने बताया कि उसने अब आरोपी के पास आने से मना किया तो आरेापी ने उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया है। उधर, पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि आरोपी दबंग परिवार का है। उससे पूरे गांव के लोग डरते हैं। आरोपी ने उन्हें भी मुकदमा दर्ज कराने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है।

नाबालिग है पीड़िता
पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता नाबालिक है और कस्तूरबा गांधी विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ती है. उसने बताया कि ग्यारह जुलाई को उसकी परीक्षा थी। वह स्कूल में परीक्षा देकर अपने घर लौटने के लिए सड़क पर खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान गांव के रहने वाला सनोज पासवान बाइक लेकर पहुंचा। सनोज पासवान ने उसे घर छोड़ने की बात कह कर अपने साथ बाइक पर बैठा लिया। बीच रास्ते में जंगल से गुजरते समय उसने बाइक रोक ली और उसके साथ संबंध बनाया। इस दौरान उसने नाबालिक की कई अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बनाई।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE