November 24, 2022

Join With Us


भाषण एवं इलेक्शन क्विज प्रतियोगिता : 25 नवंबर को संभाग स्तरीय आयोजित





दुर्ग । जगजीत सिंह। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के महाविद्यालयों में अध्ययनरत युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं मतदाता जागरूकता बढ़ाने हेतु उच्च शैक्षणिक संस्थानों में स्वीप कार्यक्रम के तहत राज्य के समस्त उच्च शैक्षणिक  संस्थानों हेतु चार स्तरीय भाषण एवं इलेक्शन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में संभाग स्तरीय अंतर जिला प्रतियोगिता 25 नवबंर 2022 को शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में आयोजन किया जाएगा। जिसमंे दुर्ग संभाग से कुल 15 प्रतिभागी जो जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहें है, शामिल होंगे। जिला स्तरीय अंतरमहाविद्यालय भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 14 नवबंर 2022 किया गया।

विज्ञापन

इस कार्यक्रम में डॉ मीना मान, स्वीप नोडल अधिकारी एवं शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय से सभी विभाग के प्रध्यापकगण सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता हेतु सूचना पृथक से जारी किया जाएगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला निर्वाचन विभाग से संपर्क कर सकते है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE