November 22, 2022

Join With Us


उत्तरप्रदेश के अस्पताल में नाबालिक से रेप : शौचालय में मिली अर्धनग्न और बेहोश




कानपुर । न्यूज डेस्क । उत्तर प्रदेश के बांदा जिला अस्पताल में अर्धनग्न और बेहोशी की हालत में एक नाबालिग मिलने से अस्पताल प्रशासन के होश उड़ गए। अस्पताल प्रशासन ने आनन फानन में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक लड़की को बांदा पुलिस ने ट्रेन में बेहोशी की हालत में मिलने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, अचानक लड़की गायब होने के बाद खोजबीन की तो लड़की बाथरूम में अर्धनग्न हालात में मिली। यह देखकर अस्पताल प्रशासन के होश उड़ गए। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, प्रथम दृष्टा नाबालिग के साथ गैंग रेप हुआ है।

जानकारी के मुताबिक बांदा स्टेशन पर पुलिस को एक लड़की बेहोशी की हालत में मिली थी, जीआरपी ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को वह अचेत अवस्था में अस्पताल के बाथरूम में मिली। मानसिक रूप से कमजोर लड़की के शरीर के निचले हिस्से में कपड़े भी नही थे, जिससे गैंग रेप जैसी घिनौनी हरकत का अंदाजा लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

लड़की खून से लतपथ थी और उसके प्राइवेट पार्ट से लगातार खून का रिसाव हो रहा था। घटना के बाद से अस्पताल प्रशासन में हड़कम्प मच हुआ है। मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल भी की। लड़की की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम भी लगाई गई है। अस्पताल का सीसीटीवी खंगाल कर मामले की जांच की जा रही है। यह घटना जिला अस्पताल की सुरक्षा में सवालिया निशान है।

बेहोशी की हालत में अस्पताल के बाथरूम में मिली लड़कीजिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसएन मिश्र ने बताया कि जीआरपी को सूचना मिली थी कि ” एक 13 से 14 साल की अज्ञात बच्ची ट्रेन में बेहोशी हालत में मिली थी। जीआरपी बांदा को सूचना मिली थी कि एक लावारिश नाबालिग लड़की बेहोशी हालात में है और बोल भी नही पा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसएन मिश्र ने बताया कि सूचना के बाद जीआरपी की मदद से नाबालिग को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, लड़की मानसिक रूप से विक्षिप्त जैसी भी है।

वह अपना नाम पता भी नही बता पा रही है लड़की का अस्पताल में उपचार किया जा रहा था, सूचना मिली कि लड़की अपने बेड पर नहीं है, जब स्टाफ ने जाकर देखा तो वह बाथरूम में बेहोश पड़ी थी। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीनिवास मिश्र के निर्देश पर नगर कोतवाली बांदा में नाबालिग के साथ गैंग रेप का मुकदमा कायम कर दिया है। बता दें कि जिला अस्पताल में रात्रि के वक्त बहुत सारे अराजक तत्व आते जाते रहते हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE