November 13, 2022

Join With Us


शिक्षा विभाग में बुनियादी सुविधाएँ नहीं : सुन्नम पेंटा




सुकमा/कोंटान्यूज डेस्क । छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संचालित शिक्षा विभाग में सरकार की पोल खुलने को लेकर भाजपा नेता सुन्नम पेंटा ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चार वर्ष पूर्ण होने का ढिंढोरा पीटने वाले कांग्रेस सरकार के दावे की पोल खुल गई है।

शिक्षा को लेकर आज भी बस्तर संभाग में अध्ययनरत बच्चों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में सरकार सफल नहीं हो सकी है। चाहे अधोसंरचना की बात करें या उक्त क्षेत्रो में अध्ययनरत बच्चो के लिए स्कूल भवन निर्माण तक नहीं किया गया है।


आज भी राम भरोसे से झोपड़ पट्टी बनाकर शिक्षा दी जा रही है। उलखेनीय बात यह है कि कई क्षेत्रों में आज भी झंडा पंडुम गुरुजी बनकर जाते हैं। कोई भी नियमित रूप से नहीं जाते हैं। कई क्षेत्रों शिक्षा दूत सहारे चला रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि नियमित रूप से शालाएं नहीं लगती है। फिर भी मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत राशन कैसे खप जाता है?

विज्ञापन

उक्त शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी निरीक्षण में नहीं जाने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है।और इसमें सबकी मिली भगत है घर बैठकर तनख्वाह निकालने की बात उजागर हुई थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। आज भी जस की तस है।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में पात्र शिक्षकों नियमानुसार प्रमोशन देकर नवीन आश्रम,शालाओं में पदस्थ करने आदेश जारी के परिपालन में संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी.विश्वस्त सूत्रों के अनुसार मन चाहे जगह की पोस्टिंग के एवज में प्रति शिक्षक से साठ हजार रूपए से एक लाख रुपए तक लेने की बात सामने आई है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE