मुंबई। न्यूज डेस्क । आप सबने एज गैप रिलेशनशिप के बारे में जरूर सुना होगा । आपको बता दें इस तरह के रिश्ते में लड़की और लड़के के उम्र में कई सालों को फासला होता है । आज हम आपके सामने एकदम यूनिक लव स्टोरी लेकर आए हैं । इस लव स्टोरी में एक 22 साल की लड़की को अपने 55 साल के नौकर से प्यार हो जाता है । इसके बाद दोनों शादी कर ली ।
इन दोनों की उम्र में करीब 33 सालों का अंतर है । लड़की का नाम आलिया है जबकि लड़के नाम रफीक है । शुरुआती मुलाकात में दोनों के बीच झगड़ा भी हो गया था । झगड़ा इतना बड़ा था कि आलिया ने रफीक को थप्पड़ तक मार दिया था लेकिन बाद में इनका झगड़ा प्यार में बदल गया।
विज्ञापन
कैसे हुआ प्यार शुरू?
आपको बता दें कि यह अनोखी लव स्टोरी वाले कपल की कहानी पाकिस्तानी यूट्यूबर सैयद बासित अली ने लोगों के साथ साझा की है । रफीक और आलिया एक रिक्शे में मिले थे, उस दौरान उस रिक्शे में और लड़का था जो आलिया को घूर रहा था । रफीक ने उस लड़के पहले समझाया फिर जमकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद रफीक ने आलिया को देखा तो आलिया ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। रफीक ने इसके बाद आलिया के घर तक उसका पीछा किया और लौटकर वापस आ गया. घर आने-जाने का सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा।
ऐसे हुआ प्यार शुरू
रफीक ने एक बार आलिया के घर में नौकरी के लिए पूछा उसने बताया कि वह खाना अच्छा बना लेता है। इसके साथ घर के सारे काम भी कर लेता है । एक रोज आलिया की डिमांड पर रफीक ने उसके लिए हांडी मटन बनाया था। आलिया को पहले तो रफीक के मटन से प्यार हुआ। इसके बाद उसे रफीक से इश्क हो गया । आपको बता दें कि रफीक घर के सभी काम करते हैं और आलिया घर का खर्च देखती हैं ।