October 02, 2022

Join With Us


शहीद पार्क में बनेगा प्रदेश का पहला ऑक्सीरिडिंग जोन : पढ़ाई के लिए मिलेगा अनुकुल माहौल




कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने निरीक्षण कर लिया जायजा, सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

भिलाई नगर । गुरमीत सिंह । भिलाई में प्रदेश का पहला ऑक्सी रीडिंग जोन तैयार होने वाला है, छात्र-छात्राओं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए यह एक सुखद खबर है ।

यही नहीं इसके साथ ही चिल्ड्रन रीडिंग जोन, इनफॉरमल रीडिंग एरिया, स्टाफ रूम, बुक ड्रॉप एवं सिक्योरिटी एरिया, कॉन्फ्रेंस एवं मीटिंग रूम, ई लाइब्रेरी, न्यूज पेपर व मैगजीन स्टैंड आदि की सुविधा भी इसमें मौजूद होगी। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने इसकी अधोसंरचना और प्रदाय होने वाली सुविधाओं को लेकर निगम तथा बीएसपी के अधिकारियों के साथ स्पॉट का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि भिलाई में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चे छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्रों से भिलाई पहुंचते हैं, पढ़ाई के लिए अच्छे कंटेंट की आवश्यकता होती है, भिलाई एजुकेशन हब के नाम से जाना जाता है ऐसे में पब्लिक लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मददगार साबित होगी। उन्होंने ड्राइंग डिजाइन का अवलोकन कर बेहतर कांसेप्ट के साथ लाइब्रेरी/ऑक्सी रीडिंग जोन का निर्माण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लेजर शो के माध्यम से शहीद भगत सिंह की वीर गाथा तथा म्यूजिकल फाउंटेन का अवलोकन किया। पूरे उद्यान का निरीक्षण कर उन्होंने कहा कि प्रतिदिन यहां काफी संख्या में लोग अपने परिवार सहित पहुंचते हैं इसलिए साफ सफाई और नियमित रूप से गार्डन मेंटेन पर विशेष ध्यान रखें।

उल्लेखनीय है कि भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 05 में विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज की पहल पर ढाई करोड़ की लागत से बनने वाला परिसर प्रदेश में बने अन्य लाईब्रेरी से हटकर होगा, गार्डन के हरे भरे वातावरण के बीच पूर्णतः वातानुकुलित माहौल में पढ़ाई करने का माहौल रहेगा। एजुकेशन हब के रूप में भिलाई की पहचान में इस यूनिक रिडिंग जोन के बनने से भिलाई के गौरव में एक और सितारा जुड़ेगा। पढ़ने लिखने के लिए अच्छा माहौल मिलेगा तो शहर के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे। विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को देखते हुए ऑक्सीरिडिंग जोन बनाने की प्लानिंग की गई है।

गौरतलब है कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा इसकी घोषणा गई थी, जिस पर त्वरित अमल किया जा रहा है और शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। प्रदेश में यूनिक तरह से बनने वाले ऑक्सीरिडिंग जोन में पढ़ाई के लिए अनुकुल माहौल मिलेगा जहां शहर के साथ ही अन्य जिले तथा प्रदेश के बाहर से आकर भिलाई में रहकर पढ़ाई करने वालों के लिए बेहद कारगार साबित होगा। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी जोन आयुक्त जोन क्रमांक 5 एनआर रत्नेश, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे एवं बीएसपी के अधिकारी मौजूद रहे।

ऑक्सीरिडिंग जोन में यह है खासियत

ऑक्सीरिडिंग जोन पूरी तरह से वातनुकुलि रहेगी जिससे पढ़ाई के दौरान गर्मी बाधा न बने, छोटे बड़े सभी वर्गों के लिए न्यूज पेपर एरिया, कॉफ्रेन्स एरिया, छोटे बच्चों के लिए मनोरंजक तरीके से पढ़ने सीखने के लिए चिल्ड्रन रीड एरिया, इसके साथ ही रिडिंग के दौरान एक बेहतर माहौल बनाने ताकि पढ़ाई में ध्यान बना रहे इसके लिए ऑक्सीरिडिंग जोन का डिजाइन ऐसा तैयार किया गया है कि रिडिंग के दौरान वाटर फॉल और ग्रीनरी का नजारा दिखाई देगा जिससे एक सुकुन की अनुभूति होगी। परिसर में वॉशरूम सुविधा के साथ एलईडी टीवी स्क्रीन की अवधारणा के साथ रीडिंग जोर तैयार किया जाएगा।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE