भिलाई । गुरमीत सिंह । ज्ञात हो कि दिनांक 11.09.2022 को पीड़िता उम्र 12 वर्ष अपने घर से कुछ सामान लेने दुकान गई हुई थी कि उसी दौरान आरोपी शंकर सेन जो कि उसी मोहल्ले का रहने वाला है। जिनके द्वारा पीडिता को अपने पास बुलाकर छेड़छाड करते हुए अश्लील हरकत करने लगा।
आरोपी द्वारा छेड़खानी करने से पीड़िता रोते हुए अपने घर में जाकर घटना के बारे में बतायी। पीड़िता के परिजनो जानकारी होने पर वह विलंब न करते हुए थाना सुपेला आकर रिपोर्ट दर्ज कराये। पीड़िता ने यह भी बताया कि कुछ दिन पूर्व भी आरोपी द्वारा इस प्रकार की पीड़िता से छेड़खानी कर चुका है। पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग, श्री डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, श्री नसर सिद्धीकी के मार्गदर्शन में महिलाओं व बच्चो पर घटित संवेदनशील मामलो पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए तत्काल सुपेला पुलिस तत्परता दिखाते हुए आरोपी शंकर सेन पिता सुरेश सेन उम्र 35 साल निवासी कांट्रेक्टर कालोनी सुपेला को खोज निकाला तथा आरोपी को आज दिनांक 17.09.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।
अपराध क्र. 909/2022 धारा 354, 354क, 506 भादवि 7,8 पास्को एक्ट आरोपी का नाम शंकर सेन पिता सुरेश सेन उम्र 35 साल निवासी कांट्रेक्टर कालोनी सुपेला