September 15, 2022

Join With Us


गुंडा गर्दी पर लगाम कस रही सुपेला पुलिस : अलग-अलग मामलों में हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार




भिलाई | गुरमीत सिंह। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सुपेला पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है ।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ज्ञात हो कि दिनांक 15.09.2022 को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक अपराधिक किस्म का व्यक्ति निजामी चौक फरीद नगर में लोहे का तलवार लेकर आस-पास के लोगों को डरा धमका कर गुण्डागर्दी कर रहा है ।

इसी तरह गदा चौक सुपेला के पास एक व्यक्ति लोहे का चाकू लेकर आने जाने वाले लोगो को चाकू दिखाकर डरा धमका रहा है जिससे लोग काफी डरे हुए है। कोई व्यक्ति उनके पास से जा रहा है तो उसे चाकू लेकर मारने को उतारू हो जा रहा है। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, नसर सिद्धीकी के मार्गदर्शन में अपराधिक किस्म के व्यक्ति एवं गुण्डागर्दी करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है।

इसी दौरान आज दिनांक 15.09.2022 को मुखबीर सूचना प्राप्त होते ही एक व्यक्ति फरीद नगर में लोहे का तलवार लेकर लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल सुपेला पुलिस के द्वारा मौके पर घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ा गया जिनके कब्जे से एक लोहे का तलवार जप्त किया गया एवं इसी तरह गदा चौक सुपेला के पास एक अपराधिक किस्म का व्यक्ति लोहे का चाकू लेकर लोगो को डरा धमका रहा है कि सूचना पर तत्काल सुपेला पुलिस घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त किया गया आरोपीगणों के विरूद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

सुपेला पुलिस के द्वारा दो अलग-अलग बदमाशों को भिन्न-भिन्न स्थानों से पकड़ा गया है। विगत कुछ दिनों से आम लोगों को सूचित किया गया है कि किसी प्रकार के बदमाशी या अपराधिक कृत्य करते दिखाई दे तो सुपेला पुलिस द्वारा दिये गये मोबाईल नंबर में फोन कर तत्काल सूचित करे ताकि अपराधियों पर त्वरित कड़ी कार्यवाही की जा सके। किसी भी प्रकार की गुण्डागर्दी / दादागिरी / अपराधिक कृत्य करते पाये जाने पर बक्शा नही जायेगा।

अपराध कमांक 903 / 2022 901/2022 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट 25. आर्म्स एक्ट जप्त हथियार एक लोहे का धारदार तलवार 27. एक लोहे का धारदार चाकू आरोपी का नाम अमन खान पिता अफजल खान उम्र 22 साल निवासी कोहका टाटा लाईन वार्ड 8 सुपेला आशीष कुमार साहू पिता स्व. ओम प्रकाश साहू उम्र 27 साल निवासी रामनगर साहू पारा मिलाई थाना वैशाली नगर ।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE