दलाल और होटल मैनेजर को किया गिरिफ्तार
भिलाई। गुरमीत सिंह । सुपेला पुलिस के अनुसार सुपेला के " लैंडमार्क 1" होटल में देह व्यापार का खेल चल रहा था । पुलिस ने होटल मैनेजर और दलाल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मारपीट , बंधक बनाना , पास्को एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है ।
सुपेला पुलिस ने V CAN न्यूज़ को बताया कि लड़कियों को उत्तर प्रदेश और लखनऊ से लाया गया था और उन्हें यहां बंधक बनाकर वीडियो बनाकर वेश्यावृत्ति में धकेला जा रहा था ।
लड़कियों ने पुलिस से मांगी मदद
पीड़ित लड़कियों में से एक नाबालिक लड़की ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी । पीड़िता ने रात में पुलिस को फोन कर मदद मांगी। जिस पर पुलिस ने रात में होटल में छापेमारी कर दोनों बच्चियों को छुड़ाया और होटल के मैनेजर व दलाल को गिरफ्तार कर लिया ।
नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर , नसर सिद्दीकी ने मीडिया को बताया कि लड़कियों के बयान के अनुसार लड़कियों को होटल में काम करने के बहाने भिलाई बुलाया जाता है और फिर उन्हें जबरन वेश्यावृत्ति के घिनौने धंधे में धकेल दिया जाता है । पूरे मामले की तफ्तीश जारी है , इसमें अगर और भी व्यक्ति की संलिप्ता पाई जाती है तो उस पर भी कार्यवाही की जायेगी ।