September 10, 2022

Join With Us


चांदी के सिक्कों के साथ चोर गिरफ्तार : बिक्री हेतु तलाश रहा था ग्राहक




भिलाई | गुरमीत सिंह । पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग, डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, नसर सिद्धीकी के मार्गदर्शन में त्यौहारो को मद्देनजर रखते हुए अपराधिक किस्म के व्यक्तियों की धर पकड़ कार्यवाही एवं सम्पत्ति संबधी अपराधों पर नियंत्रण कार्यवाही के दौरान दिनांक ०9.०९.२०२२ को सुपेला थाना क्षेत्र में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति इस्लाम नगर में चांदी के सिक्के बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश रहा है।

सुपेला पुलिस ने V CAN न्यूज़ को बताया की सूचना के आधार पर मिली जानकारी के आधार पर पुलिस तस्दीकी करने पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर संदेही वहां से भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपी इमरान अहमद के कब्जे से दो नग चांदी का सिक्का मिला जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया गया। आरोपी को धारा 41(1+4) जा. फौ./379 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, सउनि रजनीकांत दिवान, सउनि राजेश सिंह, प्र. आर. संतोष शर्मा, आरक्षक विशाल सिंह, रवि साव, कपिल चौधरी का विशेष योगदान रहा।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE