भिलाई | गुरमीत सिंह । पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग, डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, नसर सिद्धीकी के मार्गदर्शन में त्यौहारो को मद्देनजर रखते हुए अपराधिक किस्म के व्यक्तियों की धर पकड़ कार्यवाही एवं सम्पत्ति संबधी अपराधों पर नियंत्रण कार्यवाही के दौरान दिनांक 09.09.2022 को सुपेला थाना क्षेत्र में कुसुम गार्डन नेहरू नगर भिलाई के पास एक बदमाश हाथ मे चाकू लेकर राहगीरों को डरा धमका रहा था।
सूचना मिलते है पुलिस मौके पर पहुंची तथा बदमाश को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी पुलिस को देखकर डर गया तथा बटन वाले चाकू को हाथ मे अपने कपड़े में छुपा लिया था। सुपेला पुलिस ने V CAN न्यूज़ को बताया की आरोपी के कब्जे से एक बटन वाला चाकू जप्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आरोपी सुभाष बारीक के गिरफ्तार होने से क्षेत्र के लोगो ने राहत की सांस ली एवं पुलिस को धन्यवाद किया। आम लोगो को यह बताया गया कि किसी भी प्रकार के बदमाशी एवं अपराधिक कृत्य करते दिखाई देते है तो सुपेला पुलिस द्वारा दिये गए मोबाईल नंबर पर फोन कर तत्काल सूचित करें ताकि अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही कर नकेल कसी जा सके।