भिलाई | गुरमीत सिंह । पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग, डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, नसर सिद्धीकी के मार्गदर्शन में त्यौहारो को मद्देनजर रखते हुए अपराधिक किस्म के व्यक्तियों की धर पकड़ कार्यवाही एवं सम्पत्ति संबधी अपराधों पर नियंत्रण कार्यवाही के दौरान दिनांक 03.09.2022 को सुपेला थाना क्षेत्र का आदतन अपराधी चाकूबाज और चोरी में संलिप्त बदमाश कोमल सोनी को सुपेला पुलिस ने घर दबोचा।
सुपेला पुलिस ने V CAN न्यूज़ को बताया की यह अपराधी पूर्व में भी सुपेला थाना के कई अपराधों में संलिप्त रहकर चोरी, चाकूबाजी जैसे घटना को अंजाम दे चुका है। प्राथी आशीष निवासी मचांदुर के साथी दुर्गा प्रसाद के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देकर उसे धारदार हथियार चाकू से मारपीट करने पर सुपेला थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान आरोपी को पकड़ा गया।
जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद किया गया। जिसे कड़ाई से पूछताछ करने पर 15 अगस्त 2022 की रात को नेहरू नगर ईस्ट प्रणय के घर से सनकास साइकिल को भी चोरी करना बताया। आरोपी कोमल सोनी के कब्जे से धारदार हथियार चाकू एवं चोरी किया साइकिल को उसके घर रैशने आवास सुपेला से बरामद किया गया।
पूर्व में भी आरोपी को आर्म्स एक्ट में भी जेल भेजा गया था। जेल से छूटते ही पुनः एक व्यक्ति को चाकू मार दिया था। बदमाश जब भी जेल जमानत पर रिहा होता है कोई न कोई गंभीर अपराध घटित कर देता है , जिसका सार्वजनिक रूप से समाज मे स्वतंत्र रहना दहशत का पर्याय बन गया है। आरोपी को आज दिनांक 03.09.2022 को धारदार हथियार से मारने एवम् साइकिल चोरी करने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी कोमल सोनी के गिरफ्तार होने से रैशने आवास जैसे स्लम बस्ती एवं नेहरू नगर ,कोसा नगर क्षेत्र के लोगो ने बड़ी राहत की सांस ली है ।
सुपेला पुलिस द्वारा आम लोगो को यह बताया गया कि किसी भी प्रकार के बदमाशी एवं अपराधिक कृत्य करते दिखाई देते है तो सुपेला पुलिस द्वारा दिये गए मोबाईल नंबर में फोन कर तत्काल सूचित करें ताकि अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही कर नकेल कसी जा सके ।