पूर्व में भी चाकूबाजी के कई घटनाओं को दे चुका है अंजाम , जनता में था दहशत का माहोल
भिलाई | गुरमीत सिंह । पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग, डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, नसर सिद्धीकी के मार्गदर्शन में त्यौहारो को मद्देनजर रखते हुए अपराधिक किस्म के व्यक्तियों की धर पकड़ कार्यवाही के दौरान दिनांक 01.09.2022 को सुपेला पुलिस को सूचना मिली कि एक लोकेश सोनी द्वारा कृष्णा नगर शासकीय स्कूल सुपेला के पास धारदार हथियार चापड़ लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका कर आतंकित कर रहा है।
सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस के द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए मौके पर जाकर घेराबंदी कर लोकेश सोनी को पकड़ा गया, जिसके पास से एक धारदार चापड़ जप्त किया गया एवं आरोपी लोकेश सोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। लोकेश सोनी से कृष्णा नगर, हड्डी गोदाम, फरीद नगर के आम निवासी काफी दहशत में थे। गिरफ्तारी के बाद सभी राहत की सांस ली। लोकेश सोनी आदतन अपराधी चाकू • ब्लेड मारने का कई केस दर्ज है।
थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने क्षेत्र के लोगो से यह अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अपराधिक कृत्य या गंडागर्दी की जाती है तो तत्काल सुपेला पुलिस को सूचना देवे तथा सुपेला पुलिस का मोबाईल नंबर भी लोगो को दिया गया है। अपराधिक किस्म के व्यक्तियों एवं बदमाशो को शक्त हिदायत दिया गया है कि किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त न रहे यदि शिकायत मिलती है या बदमाशी करते पाये जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जावेगी ।
अपराध क 843/2022 25, 27 आर्म्स एक्ट धारा जप्त संपत्ति एक धारदार हथियार चापड़ आरोपी का नाम लोकेश सोनी पिता मंछा सोनी उम्र 22 साल निवासी हड्डी गोदाम फरीद नगर सुपेला ।