नई दिल्ली । जसविंदर सिंह। राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में सड़क के किनारे घायल हालत में मिले युवक की इलाज के दौरान हुई मौत । शुरुआती जांच में पुलिस पर आसपास के लोग समझ रहे थे सड़क हादसा अस्पताल में डॉक्टरों की जांच में वारदात का हुआ खुलासा लूट के इरादे से 50 वर्षीय युवक को मारी गई थी गोली आज सुबह इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटीराजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में गुरुवार देर शाम एक व्यक्ति घायल हालत में देखा गया जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी और पुलिस मौके पर पहुंची जहां उसे इलाज के लिए पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
हालत बिगड़ता देख परिजनों के कहने पर एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई मृतक की पहचान 50 वर्षीय गुरमीत सिंह के तौर पर हुई है जो कि दिल्ली के चांद नगर इलाके का रहने वाला था बताया जा रहा है कि वह नरेला के रास्ते से कुंडली किसी काम से जा रहा था और उस वक्त के पास दस लाख रुपये भी थे शुरुआती जांच में पुलिस और आसपास के लोग इस पूरे मामले को सड़क हादसा मानकर चल रहे थे लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दौरान यह साफ हुआ कि गुरमीत सिंह को गोली मारी गई है ।
रुपए की बात सामने आने के बाद यह भी साफ हुआ कि लूट के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया गया । फिलहाल पुलिस आसपास लगे हुए सीसीटी कैमरा को भी खंगाल रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया कि इस वारदात को किन लोगों ने अंजाम दिया है पुलिस की जांच लगातार जारी है ।
जसविन्दर सिंह दिल्ली