April 20, 2021

Join With Us


राष्ट्रपति इदरिस डेबी की विद्रोही गुटों से हिंसक संघर्ष के बाद मौत : देश की सीमा सील - मिलिट्री संभालेगी सरकार का कामकाज




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | अफ़्रीकी देश चाड के राष्ट्रपति इदरिस डेबी की विद्रोही गुटों के साथ हुए हिंसक संघर्ष के बाद मौत हो गई है | सेना ने बताया कि ये हिंसक संघर्ष बीते साप्ताहांत पर हुआ था | ये घोषणा ऐसे समय हुई है जब 11 अप्रैल को हुए चुनावों के नतीजों को लेकर ये अनुमान लगाया गया था कि इदरिस डेबी छठे कार्यकाल के लिए चुने जा सकते हैं |

सरकार और संसद को भंग कर दिया गया है | चाड में कर्फ़्यू की घोषणा कर दी गई है और सीमाओं को सील कर दिया गया है | इदरिस देबी पिछले तीन दशकों से मुल्क की सत्ता पर काबिज़ थे | अफ्रीका महादेश में सबसे ज़्यादा समय तक सत्ता में बने रहने वाले नेताओं में उनका नाम गिना जाता है |

इदरिस देबी के 37 वर्षीय बेटे महामत इदरिस डेबी इत्नो एक फोर स्टार जनरल हैं और उनकी अगुवाई में एक मिलिट्री काउंसिल अगले 18 महीनों तक सरकार का कामकाज संभालेगी | सेना ने मंगलवार को बताया कि सत्ता में बदलाव की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद मिलिट्री काउंसिल एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराएगी |

सेना के अफसर रहे इदरिस देबी ने नब्बे के दशक में सशस्त्र तख्तापलट के बाद देश की कमान संभाली थी | अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में जिहादी संगठनों के ख़िलाफ़ लड़ाई में उन्होंने फ्रांस और पश्चिमी देशों का साथ दिया था |





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE