राजनांदगांव । केजन साहू । राजनांदगाँव जिले के अंबागढ़ चौकी ब्लाक के ग्राम चिल्हाटी की आदिमजाति सेवा सहकारी समिति चिल्हाटी में कल बीती रात को चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर लाखो रुपये पार कर दिए। जिसकी सूचना आज समिति प्रबंधक ने चिल्हाटी थाने में दी।बताया जाता है कि यह जो लाखो रुपये की राशि समिति कार्यालय में थी वह राशि किसानों द्वारा जो कर्ज की अदायगी की गई थी वह राशि थी। सप्ताह के प्रति गुरुवार को यंहा की वसूली राशि को अंबागढ़ चौकी के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में जमा कर दी जाती थी लेकिन एक सप्ताह की वसूली की राशि को इस गुरुवार को बैंक में समिति द्वारा जमा नही किया गया। जो कि लापरवाही को दर्शाता है।
समिति कार्यालय चिल्हाटी में चोरी की रात को लगभग 10 बजे तक कर्मचारी शासकीय काम भी किये है। यंहा 6 कर्मचारी कार्यरत है। सबसे बड़ी बात यह देखने को मिली कि दिनांक 22 मई को 11 बजे तक इस चोरी की सूचना बैंक के शाखा प्रबंधक को भी नही दी गई। इस मामले को लेकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंबागढ़ चौकी के शाखा प्रबंधक बीएम जुरेसिया का कहना है कि शासन का ऐसा कोई आदेश नही है कि हर गुरुवार को समिति का पैसा जमा करना है ,सिर्फ गुरुवार को बैठक के लिए ही समिति प्रबंधक को बुलाया जाता है,और इस गुरुवार को चिल्हाती समिति द्वारा कोई राशि जमा नही की गई।
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित चिल्हाटी कार्यालय में चोरी की घटना को लेकर एसडीओपी अर्जुन कुर्रे ने बताया कि शिकायत मिली है ,लेकिन अभी समिती के दस्तावेजों से पता चलेगा कि कितनी राशि यंहा जमा थी,उसके बाद ही पता चलेगा कि कितनी राशि की चोरी हुई है।अभी लोगो से पूछताछ भी की जा रही है उसके बाद ही एफआईआर की प्रक्रिया होगी।