May 12, 2022

Join With Us


अवैध शराब कोचिए और गांजा पर पुलिस की लगातार कार्यवाही : 12.700 किलो ग्राम गांजा जप्त





अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

राजनांदगांव । केजन साहू । पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव संतोष सिंह, अति0 पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ चौकी अर्जून कुर्रे के दिशा निर्देशन में थाना क्षेत्र में अवैध शराब एवं गांजा बिक्री पर कार्यवाही हेतु विशेष निर्देश प्राप्त हुआ था, जिस के तारतम्य में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े द्वारा विशेष मुहिम छेड़ कर मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी नंदलाल सलामें निवासी कुंडेराटोला के कब्जे से 3 बोरियों में भरकर रखें 12.700 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹76200 को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया

दिनांक 9 मई 2022 को प्रातः मुखबीर के जरिए सूचना मिला की ग्राम कुंडेराटोला का नंदलाल सलामे अपने खेत बाड़ी स्थित मकान में बिक्री करने अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखा है की मुखबीर की सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े दल बल के साथ रवाना हुए, ग्राम कुंडेराटोला पहुंचकर नंदलाल के खेत बाड़ी में बने मकान को चारों तरफ से घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया|

मौके पर नंदलाल सलामे उपस्थित मिल मिला पूछताछ कर घर की तलाशी ली गई तलाशी के दौरान एक कमरे में 3 बोरी में भरा हुआ मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे नंदलाल द्वारा स्वयं का होना स्वीकार करने से विधिवत कार्यवाही कर तौल कराने पर कुल वजनी 12 किलो 700 ग्राम कीमती लगभग ₹76200 का गांजा को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी नंदलाल सलामे को अवैध गांजा रखना पाए जाने से मौके पर गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया|

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत कुमार बोरकर, बिसेलाल कंवर, आरक्षक 1678 सुनील सिंह, आरक्षक 1702 माघवेंद्र नवरत्न, महिला सहायक आरक्षक 31 अंजू शांडिल्य की सराहनीय योगदान रहा|





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE