जयपुर | न्यूज़ डेस्क | राजस्थान के जिला चूरू के सरदारशहर पुलिस थाने में सोमवार को मशहूर कॉमेडियन मुरारी लाल पारीक और चार-पांच अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज हुआ है | सरदारशहर के धोलिया कुआं निवासी 22 वर्ष , 19 वर्षीय विवाहिता और 18 वर्षीय युवती ने सोमवार को सरदारशहर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया कि रविवार रात्रि को 10 बजे अपने प्लाट तेजवीर कॉलोनी में हम तीनों सो रही थी |
अचानक अपहरण और दुष्कर्म करने की नियत से कार में सवार होकर मुरारीलाल ब्राह्मण निवासी गोगासर जो कॉमेडी वीडियो बनाता है और उसके साथ चार-पांच अन्य लड़के आए | फिर आते ही सभी ने हमें दबोच लिया और हमारे कपड़े फाड़ दिए. लज्जा भंग की | दो लड़के मोटर साइकिल पर आए और आते ही कहा कि तीनों लड़कियों का अपहरण कर के ले चलो |
सभी लोग हमारे साथ बदतमीजी करने लगे और शरीर के साथ छेड़छाड़ करने लगे,हमने एक दूसरे का बीच-बचाव किया तो उक्त लोगों ने गुप्तांगों व पेट पर लात मारी,हम तीनों के साथ दुष्कर्म करने के उद्देश्य से हमारे कपड़े उतारने की कोशिश की | हम ने शोर मचाया तो आसपास के कुछ लोग आ गए और बीच-बचाव कर हमें छुड़ाया |
तीनों ने बताया कि मुरारीलाल कॉमेडी वीडियो बनाता है, इसलिए हम उसे जानते हैं | बाकी लोगों को देखकर पहचान सकते हैं | सभी लोग कार और मोटर साइकिल पर बैठकर वहां से भाग गए | वहीं, पुलिस ने एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |