May 07, 2022

Join With Us


सरदार जी ने जिस नाबालिक युवती को बचाया उसका अनेकों बार हो चूका है दुष्कर्म : पुलिस ने आशा ज्योति केंद्र को सौंपा




नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | इंसानियत अभी जिंदा है | एक सिख (सरदार जी ) ने बचाई एक नाबालिक लड़की की आबरू |

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैवानियत की ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। दरअसल एक 16 साल लड़की को किसी ने छोड़ा जिसने भी पाया उसी ने उसके साथ दरिंदगी की। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है |

डरी सहमी की लड़की अभी सिर्फ 16 साल की है। पुलिस के मेडिकल कराने पर भी होंठ न खोले। आशा ज्योति केंद्र ने सात दिन के भीतर ही दोबारा मेडिकल कराया तो पता चला कि उसके साथ हैवानियत हुई है। वह फूट-फूटकर रोयी तो उसके दिल का गुबार फट पड़ा। जो मिला उसने किशोरी को नहीं बख्शा। अब मामला महिला बाल विकास विभाग के पास पहुंच गया है तो हड़कंप मचा हुआ है। किस - किस के खिलाफ कार्यवाही की जाए। किस थाने में मुकदमा लिखाया जाए इस पर मंथन चल रहा है।

खंदारी क्षेत्र निवासी किशोरी सात दिनों से आशा ज्योति केंद्र में है। उसकी काउंसलिंग चल रही है। पहले वह खामोश थी। चुप्पी तोड़ी तोड़ने से पहले फूट-फूटकर रोई। पीड़िता ने जो झेला उसे सुनकर काउंसलर भी हैरान रह गए। पीड़िता ने बताया कि उसे किसी ने नहीं छोड़ा। बस्ती की एक महिला ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया। कभी ऑटो वाले तो कभी होटल वालों ने उसकी बोली लगाई। लंबे समय से वह ऐसे माहौल में जी रही थी। उसका दम घुट रहा था। वह गर्भवती है। किशोरी की रिपोर्ट महिला बाल विकास को भेजी गई है।

एक सप्ताह पूर्व गुरुद्वारा गुरु के ताल फ्लाईओवर के नीचे किशोरी को किसी ने बुरी नीयत से दबोचा था। यह देख वहां से गुजर रहे एक सरदार जी ने 112 नंबर पर फोन किया। पुलिस पहुंची। किशोरी को सिकंदरा थाने ले गई। सिकंदरा थाने से चाइल्ड लाइन को सौंपा गया। चाइल्ड लाइन ने बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। लड़की का मेडिकल सीएमओ कार्यालय में कराया गया। जहां यह लिखकर दिया गया कि इसके साथ कुछ नहीं हुआ। लड़की अपनी अंदरूनी जांच नहीं कराना चाहती है। बाल कल्याण समिति के आदेश पर उसे आशा ज्योति केंद्र लाया गया। यहां से दोबारा मेडिकल कराया गया। दूसरी बार लेडी लॉयल में हुए मेडिकल ने सभी के होश उड़ा दिए। किशोरी गर्भवती है। किशोरी के गर्भवती होने से खलबली मची हुई है। अब उसके माता- पिता को वादी बनाकर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।

नाबालिग को आशा ज्योति केंद्र भेजा था। पहले मेडिकल में लड़की ने मना किया था कि उसके साथ कुछ नहीं हुआ। उसने अंदरूनी जांच को मना किया था। जानकरी में आया है कि वो गर्भवती है। पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

-मोनिका सिंह, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE