May 07, 2022

Join With Us


दो करोड़ की लागत से निर्मित मॉडल स्कूल की खुली पोल : आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम स्कूल की उड़ी छत




राजनांदगांव । केजन साहू । शुक्रवार दोपहर मौसम में अचानक बदलाव से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय डोंगरगढ़ की मेन द्वार पोर्च एवं प्राचार्य कक्ष के साथ ही लगे कंप्यूटर कक्ष की छत के सभी टीन शेड उखड़ गए। कमरे में छत से पानी टपकते देख स्कूल के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने आनन फानन में कमरे में रखे पाठ्य सामग्री एवं सभी कंप्यूटर को दूसरे कमरे में रखा।

दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ली जिसमे तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। बताया जा रहा है की स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अभी भी निर्माण कार्य जारी है। जिसका इस तरह थोड़े ही हवा आकर पोल खोलकर रख दी अंदाजा लगाया जा सकता है की इसके निर्माण कार्य में कितना भ्रष्टाचार किया होगा। मॉडल स्कूल बनाने के लिए शासन द्वारा विद्यार्थियों के हित में सबको अच्छा शिक्षा, अच्छा स्कूल, सारी व्यवस्था उत्कृष्ठ देने के लिए यह योजना अपनाई गई है। शिक्षा के स्तर को बढ़ाने जिस प्रकार शासन की सोच है वही ठीक विपरीत उनके अधिकारियों और ठेकेदार के मिलीभगत के कारण भ्रष्टाचार की बू आती है। वह भी इस स्थान पर जिस जगह से गरीब परिवार के अनेको छात्र/छात्राएं शिक्षा लेने आते है। बताया गया कि स्कूल की पुनर्निर्माण का कार्य लगभग दो करोड़ की लागत से हो रही है।

आज आए अचानक आंधी तूफान ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले अधिकारी, इंजीनियर की काबिलियत को सामने लाकर रख दी है। राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ में बने आत्मानंद विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ की उपाधि दिए जाने की बात संबंधित ठेकेदार/इंजीनियर द्वारा कही गई। जिसकी भौतिक जांच व निरीक्षण कर क्षेत्र में इस स्कूल को विशेष प्राथमिकता देने वाले उन अधिकारियों पर सवाल खड़े होते हैं कि उन्होंने क्या निरीक्षण किया होगा। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय के प्राचार्य ने बताया की विद्यालय का लगभग दो करोड़ रूपए की लागत से पुनर्निर्माण का कार्य स्थानीय बालाजी कंस्ट्रक्शन ठेकेदार पूनमचंद अग्रवाल को मिली है।

जिसका कार्य लगभग अंतिम छोर पर है। साल भर के भीतर बने स्कूल के छत उखड़ गए एवं कमरों में पानी आने लगी। इस तरह घटिया सामग्री लगाकर शासन की राजस्व को छती पहुचायी जा रही है। हवा से खुली पोल को आनन फानन में संबंधित ठेकेदार द्वारा ढांकने की कोशिश की जा रही है। उखड़े हुए सभी टीन शेड को दोबारा उसे ही लगाया गया।


संवाददाता द्वारा स्कूल के संबंध में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ टी एल ठाकुर से बात किए जाने पर कहा गया कि ये तो सिर्फ टीन उखड़ा है यहां पर तो बड़ा बड़ा पुलिया उखड़ जाता है। कहकर फोन संपर्क काट दिया गया और कुछ भी कहने से बचे।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE