May 06, 2022

Join With Us


गाली गुफ्तार करने वाला आरोपी चढ़ा अंबागढ़ चौकी पुलिस के हत्थे : घटना के बाद से फरार था आरोपी




राजनांदगाँव । केजन साहू। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह, अति0 पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ चौकी अर्जून कुर्रे के दिशा निर्देशन में थाना में दर्ज हुए प्रकरणों की शीघ्र निकाल करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था, जिस के तारतम्य में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े द्वारा फरार आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाया गया था मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया|

दिनांक 04.05.2022 को थाना अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 02.05.2022 के रात्रि अपने परिवार के साथ अपने घर के आंगन में सोई थी, कि प्रातः लगभग 5:00 बजे इसके घर में किसी के घुसने की आहट मिली, प्रार्थिया द्वारा जाकर देखने पर आरोपी नरेश यावलकर पिता स्वर्गीय मंगलमूर्ति यावलकर निवासी ग्राम राघोटोला थाना अंबागढ़ चौकी जिला राजनांदगांव का घर के अंदर अलमारी के पास खड़ा था, जिसे प्रार्थिया द्वारा किसके अनुमति से घर में घुसे हो कहने पर आरोपी प्रार्थिया के साथ अश्लील गाली गुप्तार करते चिल्लाने पर जान से मार डालने धमकाने लगा| प्रार्थिया द्वारा अपने घर के लोगों को आवाज देकर बुलाने लगी| तब आरोपी प्रार्थिया को धक्का देकर भाग गया|

कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना अंबागढ़ चौकी में आरोपी नरेश यावलकर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 121/2022 धारा 457, 294, 506 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया, आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसकी पता तलाश के लिए मुखबिर लगाया गया था कि आज दिनांक 06.05.2022 को मुखबिर से सूचना मिला की महाराष्ट्र के देवरी थानाक्षेत्र के भागी गांव में आरोपी छुपा बैठा है कि सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल टीम रवाना किया गया आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी को पकड़ कर पुलिस अभिरक्षा में स्टेशन लाया गया, आरोपी से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को धारा सदर का अपराध घटित करना स्वीकार किया, कि आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध न्यायिक रिमांड तैयार कर माननीय जेएमएमसी न्यायालय अंबागढ़ चौकी में पेश किया गया|

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत कुमार बोरकर, आरक्षक 1246 पंजा लाल पटेल, आरक्षक 1674 विजय कुर्रे एवं महिला सहायक आरक्षक अजय पुरामे का सराहनीय योगदान रहा|





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE