May 04, 2022

Join With Us


दो शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे : दो मोटरसाइकिल समेत लाखों का समान बरामद




राजनांदगांव । केजन साहू । राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौंकी से एक चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोरों ने एक फार्म हाउस में रखें वेल्डिंग मशीन, वायर कटिंग मशीन, 14 नग मुर्गी, 7 नग बतख सहित आदि सामानों किमती लगभग ₹16000/- का सामान को फार्म हाउस का ताला तोड़कर कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है।

वहीं दूसरी मकान ग्राम बिहरीकला से तार कटिंग मशीन, समर्सिबल पंप, लोहे मोड़ने का रॉड पाना सहित लगभग ₹35000/- के सामान को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर बिहरीकला पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को संदेह के आधार पर समान को कब्जे में लेकर पूछताछ किया गया। जिसके बाद आरोपी ने अपराधों में चोरी गई संपत्ति को अपने भाई संतराम पोरेटी पिता राजेंद्र पोरेटी उम्र 34 साल निवासी इहोड़ा थाना अंबागढ़ चौकी जिला राजनांदगांव के साथ चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों से चोरी की गई संपत्ति जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा गया।

आरोपियों के कब्जे से एक पुरानी मारुति वैन, 2 नग मोटरसाइकिल, 2 नग गैस सिलेंडर, 2 नग बैटरी, कटर मशीन, वेल्डिंग मशीन, वायर कटर मशीन, फेंसिंग तार, लोहे के एंगल, पानी मोटर पम्प, आदि सामानों सहित लगभग ₹350000/- का सामान जप्त किया गया





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE