नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने कंपनी सेक्रेटरीज एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) मई 2022 सेशन के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है।
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) की ओर से कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) सात मई, 2022 को रिमोट प्रॉक्टेड मोड के माध्यम से आयोजित की जाने वाली है। उम्मीदवार आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर नोटिस देख सकते हैं।
सीएसईईटी 2022 के लिए बैच का समय, यूजर आईडी और पासवर्ड उम्मीदवारों को अलग से ई-मेल / एसएमएस द्वारा सूचित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को प्रदान की गई ई-मेल आईडी या एसएमएस के माध्यम से भेजे जाने वाले क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके परीक्षा में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। उम्मीदवारों को संस्थान की वेबसाइट से उसी के लिए उम्मीदवारों को निर्देश के साथ अपने प्रवेश- पत्र डाउनलोड करना सुनिश्चित करना चाहिए।