April 16, 2022

Join With Us


किचन में मिला 56 वर्षीय महिला का झुलसा हुआ शव : जानिए क्या है पूरा मामला




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | एक 56 वर्षीय महिला का संदिग्धावस्था में आग में झुलसा हुआ शव उसके मकान के रसोईघर में मिला। इस मामले में महिला के परिजनों ने पुलिस के सामने हत्या की आशंका जताई है।

दनकौर थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा दनकौर की निवासी वीरमवती (56) का झुलसा हुआ शव शुक्रवार सुबह उनके मकान के रसोईघर में मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के बेटे विपिन ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि घटना के समय महिला के दो नाबालिग पोते घर पर ही मौजूद थे, पुलिस उनसे भी बातचीत कर रही है।

सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसा या हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। वहीं, मामले में मृतका के परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई है।

दनकौर के ही जुनेदपुर गांव में नाले के निर्माण के समय खुदाई के दौरान कथित तौर पर बिजली का खंभा एक मजदूर के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दनकौर थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जुनेदपुर गांव में यमुना विकास प्राधिकरण की ओर से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। मजूदर सावेज (21) गुरुवार शाम नाले में काम कर रहा था, जब खुदाई करते वक्त पास में लगा एक बिजली का खंभा उसके ऊपर आ गिरा।

इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अगर मृतक के परिजन इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत करते हैं, तो पुलिस उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE