April 16, 2022

Join With Us


महिलाओं की जेल में दो महिला कैदी हुई प्रेगनेंट : जानिए क्या हैं पूरा मामला




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | अमेरिका के न्यू जर्सी में मौजूद महिलाओं की जेल में दो कैदी महिलाओं के प्रेगनेंट होने से हड़कंप मच गया है। एदना महान करेक्शनल फैसिलीटी न्यू जर्सी की एकमात्र ऐसी जेल है जिसमें सिर्फ महिला कैदी रहती हैं। ऐसे में जेल के भीतर महिला कैदी के प्रेगनेंट होने की खबर से सनसनी मच गई। जेल में दो महिला कैदी प्रेगनेंट हो गई हैं।

एदना महान करेक्शनल फैसिलीटी की विदेश मामलों की डायरेक्टर डेन स्पेर्जा ने बताया है कि दो महिला कैदी जेल में बंद दूसरी महिला कैदी के साथ आपसी रजामंदी से संबंध बनाकर प्रेगनेंट हो गई हैं। जिन दो महिला कैदियों से संबंध बनाकर महिला कैदी प्रेगनेंट हुई हैं वो पहले पुरुष थे और ऑपरेशन के बाद महिला बने थे।

स्पेर्जा ने प्रेगनेंट होने वाली दोनों महिला कैदियों की जानकारी देने से मना करते हुए कहा है कि प्रशासनिक तौर पर मामले की जांच की जा रही है। एदना महान करेक्शनल फैसिलीटी न्यू जर्सी की एक मात्र ऐसी जेल है जिसमें सिर्फ महिला कैदियों को रखा जाता है। जांच के बाद पता चला है कि जेल में बंद सभी महिला कैदियों में से 27 ऐसी महिला कैदी हैं जो ट्रांसजेंडर हैं। कुछ महिला कैदियों ने अपना सेक्स चेंज करवाया है।

गौरतलब है कि साल 2021 में न्यू जर्सी ने एक पॉलिसी निकाली थी कि राज्य की जेलों में ट्रांसजेंडर लोगों को उनकी पहचान के आधार पर जेल में रखा जाएगा ना कि उनके जन्म के आधार पर उनके लिंग के आधार पर उनकी पहचान होगी।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE