मुंबई | न्यूज़ डेस्क | मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक महिला अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची। महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वो उसके पति को शादी करने से रोक लें। जबकि महिला ने जिस पति की शिकायत की उसने दूसरा विवाह किया था।
मैहर के बदेरा थाना क्षेत्र की 33 साल की महिला ने सतना जिले के रामनगर थाना अंतर्गत आने वाले गांव नादो के हरिजन बस्ती में रहने वाले 26 साल के रामावतार के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया है कि रामावतार उसका पति है और वह दूसरा विवाह करने जा रहा है। जिसकी तारीख 15 अप्रैल 2022 है। महिला ने पुलिस को बताया कि किसी भी तरह से मेरे पति की शादी रुकवा दें।
जिस महिला ने पुलिस को अपने पति का विवाह रोकने के लिए कहा वह पहले से ही शादीशुदा थी। यह जानकर पुलिस भी हैरान हो गई। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आया कि फरियादी महिला ने रामावतार से दूसरी शादी की थी। 2019 में दोनों ने मां शारदा मंदिर में विवाह किया था। महिला की पहली शादी सोनवर्षा गांव में हुई थी।
मंदिर में विवाह के बाद दोनों ने कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की थी। महिला ने पुलिस को यह बताया है। महिला के मुताबिक शादी के बाद वो दोनों मुंबई चले गए। यहां तीन महीने तक रहे। इसके बाद पति रामावतार ने कहा कि गांव जाओ फिर आऊंगा लेकिन वह नहीं आया और अचानक खबर आई कि वह दूसरी शादी कर रहा है।