April 13, 2022

Join With Us


पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के साथ : संबंधों पर दिया बड़ा बयान




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | पाकिस्तान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को उन्हें बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनका देश भारत के साथ “शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक” संबंध चाहता है. शहबाज शरीफ ने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि जम्मू-कश्मीर सहित लंबित विवादों का शांतिपूर्ण समाधान जरूरी है.

पीएम मोदी के बधाई संदेश का जवाब देते हुए शरीफ ने ट्वीट किया, "पाकिस्तान भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक संबंध चाहता है. जम्मू-कश्मीर सहित लंबित विवादों का शांतिपूर्ण समाधान जरूरी है. आतंकवाद से लड़ने में पाकिस्तान का बलिदान सबको पता है. आइए शांति सुनिश्चित करें और अपने लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास पर ध्यान दें."

पीएम मोदी ने सोमवार को 70 वर्षीय शरीफ को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि भारत क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता चाहता है जो आतंकवाद से मुक्त हो जिससे "हम अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें और अपने लोगों की भलाई एवं समृद्धि सुनिश्चित कर सकें."

शहबाज शरीफ ने सोमवार को अपने पहले ही संबोधन में कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि घाटी में लोगों का ‘खून बह’ रहा है और पाकिस्तान उन्हें ‘कूटनीतिक और नैतिक समर्थन’ देने के साथ-साथ हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह मुद्दा उठाएगा.

इमरान खान का स्थान लेने वाले शहबाज शरीफ ने कहा कि वह भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं, लेकिन कश्मीर मुद्दे के समाधान के बिना इसे हासिल नहीं किया जा सकता है. शहबाज शरीफ तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं. शहबाज शरीफ ने सोमवार को पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली.

शहबाज शरीफ यूं तो अमेरिका में अपने साथ हुए अपमान से लेकर पाकिस्तान में अनेको भ्रष्टाचार और अपनी 5 शादियों के लिए फेमस है लेकिन एक खास बात यह भी है कि वो माइक के साथ अपनी दुश्मनी के लिए भी जाने जाते हैं और उनके माइक के साथ ही जंग के अनेकों मामले सामने आते रहे हैं जिन्हें आप इस वीडियों में भी देख सकते हैं.





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE