April 13, 2022

Join With Us


महावीर जयंती इस दिन को ही क्यों मनाया जाता है? : जानिए इसका महत्व




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है. महावीर जयंती जैन धर्म का प्रमुख त्योहार है. इस बार महावीर जयंती 14 अप्रैल को है. जैन समुदाय के लोग भगवान महावीर के जन्म का उत्सव बहुत ही जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं.

भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे. भगवान महावीर का जन्म 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व में बिहार में हुआ था. भगवान महावीर का जन्म जन्म रानी त्रिशला और राजा सिद्धार्थ से हुआ था. मात्र 30 वर्ष की आयु में उन्होंने सबकुछ छोड़कर आध्यात्म का मार्ग अपना लिया था.

इस दिन मनाई जाएगी महावीर जयंती

इस साल महावीर जयंती 14 अप्रैल, गुरुवार को मनाई जा रही है. इस पर्व को जैन समुदाय के लोग बड़े ही धूम- धाम से मनाते हैं. इस दिन भगवान महावीर की मूर्ति के साथ जूलूस निकाला जाता है. धार्मिक गीत गाए जाते हैं.

महावीर जयंती शुभ मुहूर्त

त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - अप्रैल 14, 2022 को 04:49 ए एम बजे

त्रयोदशी तिथि समाप्त - अप्रैल 15, 2022 को 03:55 ए एम बजे

भगवान महावीर के संस्कार

  1. अहिंसा
  2. सत्य
  3. ईमानदारी
  4. ब्रह्मचर्य (शुद्धता)
  5. गैर-भौतिक चीजों से दूरी

क्रोध को शांति से जीतो

क्रोध को शांति से जीतो

अधर्म को धर्म से जीतो

हिंसा को अहिंसा से जीतो

असत्य को सत्य से जीतों

क्रूरता को दयालुता से जीता




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE