April 10, 2022

Join With Us


यूक्रेन को देंगे 120 बख्तरबंद वाहन, एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम : ब्रिटेन पीएम जॉनसन ने ज़ेलेंस्की से किया वादा




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कीएव की यात्रा के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से 120 बख्तरबंद वाहन के साथ ही नई एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम देने का वादा किया है |

ब्रिटिश पीएम कार्यालय (डाउनिंग स्ट्रीट) की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "ये सहायता इसलिए दी जा रही है क्योंकि ज़ेलेंस्की के अटल नेतृत्व और यूक्रेनी लोगों के साहस के आगे पुतिन के ख़तरनाक मंसूबों पर पानी फिर गया है | "

इस दौरे पर बोरिस जॉनसन ने वादा किया है कि यूक्रेन को विश्व बैंक से 50 करोड़ डॉलर की राशि दिलवाने के लिए ब्रिटेन गारंटी देगा | हालांकि, इसके लिए ब्रिटेन की संसद की मंज़ूरी की ज़रूरत है |

अब तक ब्रिटेन ने यूक्रेन को 1 अरब डॉलर की लोन गारंटी दी है | इसके अलावा यूके यक्रेन से आयात किए जाने वाले अधिकांश उत्पादों से टैरिफ में रियायत देगा ताकि कारोबार बढ़े |

ब्रितानी पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा, "यूक्रेन ने मुश्किलों को हराते हुए रूसी सेना को कीएव के द्वार से पीछे धकेल दिया है | मैं आज ये स्पष्ट करना चाहता हूं कि ब्रिटेन इस लड़ाई में यूक्रेन के साथ खड़ा है और आगे भी रहेगा | "





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE